फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   तीन गांवों के लोग अब करेंगे मतदान

तीन गांवों के लोग अब करेंगे मतदान

Sat, 13 Sep 2014 05:31 AM IST
Hamirpur
Hamirpur Updated Sat, 13 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। विकासखंड क्षेत्र के लोहिया गांव में सड़क नहीं तो वोट नहीं को लेकर चुनाव बहिष्कार की घोषणा के बाद प्रशासन ने शुक्रवार को धरना देने वाले ग्रामीणों से बातचीत की। इसके सार्थक परिणाम रहे और धरना व चुनावी बहिष्कार समाप्त करा दिया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के बड़ालेवा, छोटालेवा व पासुन गांव की सड़क चलने लायक नहीं है। जिससे परेशान लोगों ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर धरना प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी गई थी। 25 अगस्त से घोषित कार्यक्रम के तहत पंचायत के बाद ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। बाद में निर्णय लिया था लोग चुनाव का बहिष्कार करेंगे। चुनाव बहिष्कार की घोषणा से शुक्रवार को अधिकारी हरकत में आए। इसके लिए उप जिलाधिकारी रामयश गौतम, क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी गांव पहुंचे। पुलिस बल की मौजूदगी में धरना देने वालो से बातचीत हुई। इसमें अरिमर्दन सिंह, रामबालक, स्वयं प्रकाश, अंशू चौहान, इंद्रप्रकाश, बीरसिंह आदि ने मांग प्रशासन के सामने रखी। उनका कहना था कि सड़क का स्टीमेट बनाया जा चुका है। लेकिन धन अभी तक स्वीकृत नही हुआ। तत्काल सड़क बनवाने के लिए धन स्वीकृत कराया जाए। उप जिलाधिकारी ने उन्हें आश्वस्त किया कि चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के बाद जिलाधिकारी के माध्यम से लोहिया गांव की सड़क निर्माण के लिए धन आवंटित करा दिया जाएगा। इसके बाद क्षेत्र के तीन गांवों के लोगों का चुनाव बहिष्कार खत्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed