फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   मौसम ने फिर मारी पलटी, बूंदाबांदी व ओले गिरे

मौसम ने फिर मारी पलटी, बूंदाबांदी व ओले गिरे

Fri, 15 Feb 2019 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
मौसम ने फिर मारी पलटी, बूंदाबांदी व ओले गिरे
हमीरपुर। गुरुवार को मौसम ने अचानक फिर से पलटी मारी। रात से हल्की बूंदाबांदी वहीं कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। बारिश व ओलावृष्टि से किसानों के चेहरों की हवाइयां उड़ने लगी हैं। किसानों का कहना है इससे अगैती दलहनी व तिलहनी फसलों को क्षति होगी वहीं देर से बोई गई फसलों व गेहूूं को फायदा होगा।
विज्ञापन


आसमान पर बादल छाने के बाद गुरुवार तड़के शुरू हुई बूंदाबांदी दोपहर तक जारी रही। वहीं कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे। बादलों के कारण दिन भर सूर्य देव के दर्शन नहीं हो सके। मौसम के इस मिजाज को किसान फसलों के लिए अच्छा नहीं मान रहे हैं। किसानों के अनुसार बारिश से अगैती दलहन की चना, मटर, मसूर को नुकसान होगा।
विज्ञापन


इसी तरह तिलहन की काली व पीली सरसों को क्षति होगी। वहीं देर से बोई गई फसलों को लाभ मिलेगा। सुमेरपुर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में भी हल्की बूंदाबांदी दिन भर होती रही। किसान मानसिंह भदौरिया, सुरेश यादव, धनीराम साहू, सिराज खान, जयकिशोर दीक्षित आदि ने बताया कि बारिश से मटर, मसूर, चना, सरसों को क्षति पहुंचेगी। क्योंकि यह फसलें फल फूलकर तैयार हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि वैज्ञानिक अजीत कुमार शुक्ला व प्रगतिशील किसान रामसनेही साहू आदि का मानना है कि इस बारिश से गेहूं के अलावा रबी की किसी भी फसल को कोई फायदा नहीं होगा। गोहांड प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के किसान रामकृपाल राजपूत, चंद्रभान सिंह, आशाराम का कहना है कि इस वक्त चना, मसूर, अरहर, मटर आदि की फसलें फूल रही हैं। बदली छाए रहने से इनके फूल गिरने की पूरी संभावना है। वहीं फली छेदक कीट के लिए यह मौसम बहुत अनुकूल होता है।


मौदहा प्रतिनिधि के अनुसार लेवा व सिसोलर के बीच खेतों में हल्के ओले भी गिरे। इससे मसूर व मटर की पकी फसलों को क्षति पहुंची है। वहीं गेहूं और लाही की फसलें तेज हवा के चलते गिर गई हैं। सरीला प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार देर रात अचानक मौसम बदलने से क्षेत्र में बूंदाबांदी होने के साथ मामूली ओलावृष्टि हुई है। वहीं क्षेत्र के जिगनी, चंदवारी, घुरौली, मगरौठ, चिकासी आदि गांवों में गुरुवार की सुबह मामूली ओलावृष्टि भी हुई है।

बारिश और ओलावृष्टि से किसानों के चेहरों की हवाइयां उड़ने लगी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed