{"_id":"5c6850aabdec222b6e16d24b","slug":"81550340266-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवेशियों ने चट की 12 बीघा फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवेशियों ने चट की 12 बीघा फसल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्योरा। तमाम कोशिशों के बाद भी किसानों को अन्ना गोवंश से राहत नहीं मिल रही है। खुलेआम घूम रहे मवेशी किसानों की फसलें चौपट कर रहे हैं। चार किसानों की 12 बीघा फसल मवेशियों ने चट की है।
पत्योरा निवासी किसान शिवसागर सिंह ने बताया अस्थायी गोशाला बनने के बाद भी मवेशी खुलेआम घूम रहे हैं। बताया दूसरे किसान का भी खेत हो तो भी वह मवेशियों के झुंड को देखकर भगाते हैं।
बताया करीब दो बीघे गेहूूं की फसल मवेशी चट कर गए हैं। किसान छोटेलाल शंखवार ने बताया बटाई की खेती लेकर किसानी कर रहे हैं। रात में घर खाना खाने चला गया, तभी मवेशियों के झुंड ने दो बीघे गेहूं की फसल नष्ट कर डाली। कहा गांव की गोशाला में करीब 40 मवेशी बंद हैं।
विज्ञापन
जबकि 100 मवेशी अभी अन्ना घूम रहे हैं। बताया महिला किसान बीटू का दो बीघा गेहूूं मवेशी चर गए हैं। देवगांव निवासी रामऔतार ने बताया दोपहर में घर खाना खाने आया तभी मवेशियों के झुंड ने दो बीघे गेहूं की फसल नष्ट कर दी। कहा अभी उनके गांव में गोशाला नहीं खोली है।
चिंताहरण पांडेय ने बताया शुक्रवार रात चार बीघे की सरसों की फसल मवेशियों ने नष्ट कर दी हैं। कहा कि डीएम के सख्त निर्देशों के बाद भी ग्राम पंचायत अमल नहीं कर रही है। बीडीओ रत्नेश सिंह ने कहा गोशालाओं को धन भेजा रहा है।
अभी 44 अस्थायी गोशालाओं को धनराशि भेजी है। इस कार्य में लापरवाही करने वाली ग्राम पंचायतों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
काफी कोशिशों के बाद भी नहीं मिल पा रहा अन्ना मवेशियों से छुटकारा
अमर उजाला ब्यूरो