{"_id":"650dd56ff65ac4a2230fe6c5","slug":"60-villages-failed-in-implementation-of-cm-panchayat-incentive-scheme-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-3156-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: सीएम पंचायत प्रोत्साहन योजना के क्रियान्वयन में 60 गांव फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: सीएम पंचायत प्रोत्साहन योजना के क्रियान्वयन में 60 गांव फेल
विज्ञापन
हमीरपुर। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के लिए आवेदन करने वाली 60 ग्राम पंचायतें 45 प्रतिशत भी प्रक्रिया पूरी नहीं कर सकीं। पहली ही जांच में इन पंचायतों को फेल कर दिया गया है। 45 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाली 10 ग्राम पंचायतों में तय मानकों की जांच के लिए तीन टीमें गठित कर दी गई हैं। टीमों को 30 अक्तूबर तक रिपोर्ट देनी है। मानकों पर खरी उतरने वाली पांच पंचायतों को स्टेट टीम जांच करके पुरस्कार के लिए मोहर लगाएगी।
जिले में वर्ष 2023-24 में नौ बिंदुओं गरीबी मुक्त गांव, स्वस्थ गांव, बाल मैत्री गांव, पर्याप्त जलयुक्त गांव, स्वच्छ एवं हरित गांव, आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचे वाला गांव, सामाजिक रूप से सुरक्षित गांव, सुशासन व महिला हितैषी गांव पर किए गए कार्यों में अच्छा काम करने वाली 70 पंचायतों ने पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था।
चयनित ग्राम पंचायतों के स्थलीय सत्यापन करने के लिए जिला स्तरीय दो सदस्यीय तीन टीमें गठित की गई हैं। जिनमें पहली टीम में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, दूसरी में जिला समाज कल्याण अधिकारी व जिला कार्यक्रम अधिकारी, तीसरी टीम में जिला कृषि अधिकारी व जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नामित हैं। जो पंचायतों का सत्यापन करके जांच रिपोर्ट शासन को भेजेंगी।
विज्ञापन
पहली जांच में गोहांड ब्लॉक की चार ग्राम पंचायतें चिल्ली, जराखर, करगांव, इटैलियाबाजा, मौदहा की कम्हरिया, मांचा, नरायच, पाटनपुर, सुमेरपुर की भौंरा व पत्योरा में मानकों की जांच करके टीमें पुरस्कार के लिए पंचायतों का चयन करेंगी।
मुख्यमंत्री पुरस्कार योजना के लिए जिले की 70 ग्राम पंचायतों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। जिसमें 45 प्रतिशत तक आवेदन को पूर्ण करने वाली 10 पंचायतों को चिन्हित करके मानकों की जांच के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। जिले की कमेटी के बाद स्टेट की टीम पुरस्कार के लिए पंचायतों का चयन करेगी। जिले की पांच ग्राम पंचायतों को पुरस्कार के लिए चुना जाना है।
- जीतेंद्र मिश्रा, डीपीआरओ।