फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   5.71 lakh cusecs of water released from dams in a span of 16 hours

Hamirpur News: 16 घंटे के अंतराल में बांधों से छोड़ा गया 5.71 लाख क्यूसेक पानी

Fri, 05 Sep 2025 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Fri, 05 Sep 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
5.71 lakh cusecs of water released from dams in a span of 16 hours
हमीरपुर। बांधों से छोड़े गए पानी के चलते यमुना व बेतवा का जलस्तर पांच से छह सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रहा है। बुधवार शाम छह बजे व बृहस्पतिवार सुबह दस बजे दोनों नदियों में कुल 5.71 लाख क्यूसेेक पानी छोड़ा गया है। ऐसे में दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। प्रशासन नदियों के बढ़ते जल स्तर को लेकर अलर्ट है।
विज्ञापन

यमुना नदी में ओखला बैराज से बुधवार शाम छह बजे 2,18,020 क्यूसेक व कोटा बैराज से 12,442 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। वहीं, बेतवा में लहचूरा बांध से 9300 क्यूसेक व माताटीला से 32310 क्यूसेेक मीटर पानी छोड़ा गया। जबकि बृहस्पतिवार सुबह दस बजे ओखला से यमुना नदी में 244478 क्यूसेक, कोटा बैराज से 12428 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। वहीं, बेतवा में लहचूरा से 9300 क्यूसेक व माताटीला से 32310 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। ऐसे में दोनों नदियों का जल स्तर बढ़ रहा है। मौदहा बांध के सहायक अभियंता सर्वजीत वर्मा ने बताया कि कोई नदी खतरे के निशांन तक नहीं पहुंचेगी। दोनों 102 से 103 मीटर तक पहुंचेंगी। बढ़ते जल स्तर पर बराबर नजर रखी जा रही है। फिलहाल बस्तियों में जल भराव की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed