फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   30 cows of wheat cakes stacked in the bigha

30 बीघा में खड़ी गेहूं की फसल अन्ना गायों ने की चट

Fri, 15 Feb 2019 11:02 PM IST
hamirpur Published by: SHIVPRAKASH SHIVPRAKASH Updated Fri, 15 Feb 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
30 cows of wheat cakes stacked in the bigha
महोबा रोड़ स्थित गोपीनाथ बाबू के खेत में फसल को चरते दर्जनों अन्ना जानवर - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
राठ। कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों में अन्ना मवेशियों के लिए अस्थायी गोशाला बनाई गई हैं। गोशाला बनने पर भी अन्ना जानवर किसानों की फसल चट कर रहे हैं। शुक्रवार को सात किसानों के 30 बीघा में खड़ी गेहूं की फसल को अन्ना जानवरों ने पूरी से चौपट कर दी है। किसानों द्वारा रात दिन फसल रखाने के बावजूद भी अन्ना जानवर मौका पाकर खेत में घुस रहे हैं। दर्जनों किसानों ने सैकड़ों अन्ना गायों को गोशाला में हांक कर बंद किया। अन्न जानवरों द्वारा फसल बर्बाद करने पर किसानों में भारी रोष व्याप्त है। 


शुक्रवार को पठानपुरा निवासी नारायण सिंह ने बताया कि उसके दो बीघा खेत हमीरपुर रोड पर हैं। सुबह के समय अन्ना जानवरों खड़ी गेहूं की फसल चट कर दी। इसी तरह से अजय की पांच बीघा, आनंद की सात बीघा, मदन चार बीघा, बालादीन चार बीघा, मूरत की आठ बीघा की गेहूं की फसल चर गए। वहीं महोबा रोड पर गोपीनाथ बाबूजी की सवा एक बीघे जमीन में बोई जौ की फसल सैकड़ों जानवरों ने चौपट कर दी। किसी तरह किसानों ने  अन्ना जानवरों को खेत से भगाया। किसानों ने कुछ अन्ना गायों को नगर पालिका की अस्थायी गोशाला में हांक दिया। कुछ अन्ना जानवर भाग गए। एसडीएम सुरेश कुमार का कहना है कि आवारा घूम रहे अन्ना गायों को जल्द गोशालाओं में बंद कराया जाएगा। वहीं ईओ केके मिश्रा का कहना है कि कस्बे में घूम रहे अन्ना जानवरों को गोशाला में बंद कर दिया गया है। लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के किसान अन्ना गायों का रात के समय कस्बे में छोड़ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed