फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   266 new corona cases in hamirpur one person died

जंगलबैरी बटालियन और नादौन थाना के 34 जवानों समेत 266 पॉजिटिव

Tue, 18 Jan 2022 11:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
266 new corona cases in hamirpur one person died
हमीरपुर। जिले में मंगलवार को जंगलबैरी पुलिस बटालियन के 23, नादौन पुलिस थाना के 11 जवानों समेत 266 लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। कोर्ट कांप्लेक्स हमीरपुर में भी 27 कोरोना के मामले सामने आए हैं। कोरोना संक्रमण से एक बुजुर्ग की मौत भी हो गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को हुए कोरोना विस्फोट में रैपिड एंटीजन टेस्ट में 168 जबकि आरटीपीसीआर में 98 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमितों में जिले के चार चिकित्सक और मेडिकल कॉलेज हमीरपुर की एक एमबीबीएस की छात्रा भी मौजूद हैं। कोर्ट कांप्लेक्स में एक साथ 27 मामले आने के बाद मंगलवार दोपहर को कोर्ट परिसर को बंद कर दिया गया। इसके बाद पूरे परिसर को सैनिटाइज करवाया गया है। बुधवार से कोर्ट सुचारु रूप से चलेगा।
विज्ञापन

संक्रमण के कारण भोटा में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है। 12 जनवरी को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में बुजुर्ग का कोरोना टेस्ट किया गया था। इसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। इसके बाद वह अपनी पत्नी के साथ मकान में ही होम आइसोलेशन में रह रहे थे। मंगलवार तड़के घर में ही अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और मौत हो गई। नगर पंचायत के प्रतिनिधियों और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने भोटा के श्मशानघाट पर कोविड प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार करवाया गया। इसकी पुष्टि नायब तहसीलदार रमेश चंद शर्मा ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि मंगलवार को जिले में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 1002 सैंपल लिए गए। इसमें 168 मामले पॉजिटिव निकले। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जिलावासियों से आग्रह किया कि वे कोरोना संक्रमण के खतरे के मद्देनजर विशेष एहतियात बरतें। मास्क का प्रयोग करें, हाथों की स्वच्छता का ध्यान रखें और कहीं पर भी भीड़ इकट्ठी न करें।

डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि खांसी, जुकाम और बुखार के लक्षण आने पर तुरंत अपने आपको आइसोलेट करें और टेस्ट करवाएं। अगर रिपोर्ट पॉजिटिव आती है, तो प्राथमिक संपर्क में आए सभी लोगों को भी टेस्ट करवाने के लिए प्रेरित करें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी जिलावासियों से कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने में सहयोग देने की अपील भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed