फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   44 अभ्यर्थियों ने ग्राउंड टेस्ट किया पास

44 अभ्यर्थियों ने ग्राउंड टेस्ट किया पास

Tue, 25 Jul 2017 11:06 PM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
44 अभ्यर्थियों ने ग्राउंड टेस्ट किया पास
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर। राजकीय बहु तकनीकी कॉलेज बड्ड़ू में वन रक्षकों की भर्ती शुरू हो गई है। मंगलवार को भर्ती प्रक्रिया के पहले दिन 600 अभ्यर्थियों को कॉल लैटर जारी किए गए थे। इनमें से महज 309 अभ्यर्थियों ने ही भर्ती प्रक्रिया में भाग लिया। 309 अभ्यर्थियों में से अधिकतर अभ्यर्थी सौ मीटर की दौड़ में ही बाहर हो गए। पहले दिन महज 44 अभ्यर्थियों ने ही शारीरिक परीक्षा पास की है। भर्ती प्रक्रिया 25 जुलाई से 7 अगस्त तक चलेगी। हमीरपुर में वन रक्षकों के 15 पदों के लिए कुल 9289 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। उधर, वन अरण्यपाल अनिल जोशी का कहना है कि पहले दिन 44 अभ्यर्थियों ने शारीरिक परीक्षा उत्तीर्ण की है। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया का आयोजन 7 अगस्त तक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed