{"_id":"56f821644f1c1bf158f14da6","slug":"2-illegal-bridge-break-at-cane-rever","type":"story","status":"publish","title_hn":" केन नदी पर बने दो अवैध पुल ढहाए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केन नदी पर बने दो अवैध पुल ढहाए
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Sun, 27 Mar 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
केन नदी पर बनाए गए अवैध पुल को ढहाती जेसीबी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में के न नदी पर बने दो अवैध पुलों को रविवार को खनिज विभाग ने पुलिस के सहयोग से तुड़वा दिया। इन पुलों के जरिये बांदा जनपद से मौरंग भरकर जिले से होकर ट्रक निकल रहे थे।
विज्ञापन
मौदहा तहसील क्षेत्र में केन नदी पर अवैध रूप से पुल बनाकर बांदा जिले से मौरंग निकासी की जा रही थी। यहां से ओवरलोड ट्रकों के निकाले जाने की शिकायत मिलने पर शासन-प्रशासन ने रविवार को अवैध रूप से मौरंग खनन बंद कराने को शिकंजा कसा।
विज्ञापन
खनिज सर्वेयर विजय भूषण तिवारी ने बताया कि केन नदी पर अवैध पुल बनाकर बांदा जनपद के साड़ी गांव के पास से जनपद की सीमा पर बैजेमऊ गांव के किनारे मौरंग का अवैध खनन किया जा रहा था। डीएम संध्या तिवारी के निर्देश पर सिसोलर थानाध्यक्ष के साथ जेसीबी से अवैध पुल को ढहा दिया गया। केन नदी पर अकौना गांव से भुलसी को आने जाने के लिए बनाए गए अवैध पुल को पहले ही ढहाया गया था। लेकिन ये पुल फिर बना लिया। इस पुल को भी ढहा दिया गया है।
विज्ञापन