{"_id":"58dbeb2b4f1c1bef4c63e262","slug":"13-bigha-barley-and-arhar-crop-burns-by-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से 13 बीघा जौ व अरहर की फसल जली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से 13 बीघा जौ व अरहर की फसल जली
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Wed, 29 Mar 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
घुरौली में आग से तबाह होती जौ की फसल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिकासी थाने के घुरौली चंदवारी के हार में आग लगने से करीब 13 बीघा में खड़ी अरहर और जौ की फसल जलकर राख हो गई। आग से करीब 3 लाख का नुकसान बताया जाता है। ग्रामीणों और दमकल ने आग पर पानी डाल कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। बुधवार की दोपहर चिकासी थाने के घुरौली चंदवारी
के खेतों में अचानक आग लग गई। तेज हवाओं के चलने से आग फैलती गई। किसानों ने जब खेत में आग लगी देखी तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची दमकल और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से घुरौली गांव निवासी किसान प्रेमनारायन की 3 बीघे में खड़ी जौ की फसल राख
हो गई। इसी गांव के मकुंदी की 4 बीघा में खेत में कटी पड़ी अरहर और 2 बीघा में जौ की फसल स्वाहा हो गई। चंदवारी गांव के बलराम के 3 बीघे में खड़ी अरहर की फसल भी जल कर राख हो गई।लेखपाल रमेश गुप्ता ने बताया कि आग से चार किसानों की करीब 13 बीघा की फसल जल गई है। बताया कि करीब
विज्ञापन
3 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना पर एसडीएम सरीला व सीओ सहित पूर्व विधायक गयादीन अनुरागी ने पहुंच जायजा लिया। पूर्व विधायक ने किसानों को सांत्वना दी।