फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   1100 km in 11 thousand. Don't want a far away job

Hamirpur News: 11 हजार में 1100 किमी. दूर की नौकरी नहीं चाहिए

Thu, 07 Nov 2024 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
1100 km in 11 thousand. Don't want a far away job
हमीरपुर। जिला सेवायोजन कार्यालय में बुधवार को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में शामिल होने आए युवाओं का कहना है कि 11 हजार रुपये में 1167 किमी.दूर गुजरात में नौकरी नहीं करनी है। सहायक जिला रोजगार सहायता अधिकारी अवनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि मेले में 83 में 55 युवाओं का चयन किया गया। प्रतिभागी कम्पनी कॉसमॉस गुजरात ने 24, प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन कानपुर ने 12, एलआईसी हमीरपुर ने छह, शिवशक्ति एग्रोटेक लखनऊ ने पांच और एसबीआई हमीरपुर ने आठ अभ्यर्थियों का विभिन्न पदों पर चयन किया है।
विज्ञापन


शहर के गौरा देवी निवासी सोनू अनुरागी का कहना है कि वह उसने स्नातक किया है। मेले में आई गुजरात की कंपनी 11 हजार रुपये में चयन कर रही है। 11 हजार रुपये में इतनी दूर नौकरी करने नहीं जाएंगे।
विज्ञापन


अमिरता निवासी नितिन का कहना है कि मेले के नाम पर हर बार एलआईसी और एसबीआई जैसी कंपनियां बुलाकर कोरम पूरा कर लिया जाता है। जबकि जिले में नामी इंटरनेशनल कंपनी है उनको पहल कर रोजगार दिलाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed