फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   102 nomination for three seat

तीन सीटों पर 102 ने किया नामांकन

Sat, 10 Oct 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर।
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर। Updated Sat, 10 Oct 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
102 nomination for three seat

चौथे चरण में तीन डीडीसी पदों पर होने वाले चुनाव को लेकर नामांकन के आखिरी दिन 32 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। अब तक कुल 102 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। वहीं तीसरे चरण में होने वाले चुनाव के लिए किए गए 160 नामांकन पत्रों में 8 प्रत्याशियों ने अपने पर्चे वापस ले लिए। जिसमें सदर विधायक की पुत्रवधू का भी नाम शामिल है।

विज्ञापन


त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के लिए चौथे चरण में होने वाले मतदान के लिए शनिवार को नामांकन का आखिरी दिन था। शनिवार को तीनों सीटों के लिए 32 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। जबकि शुक्रवार को इन्हीं सीटों के लिए 70 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए थे। शनिवार को अरतरा सीट के लिए संगीता, किरन, लक्ष्मी कुंवर, उषा, उषादेवी, कमलेश, सुनीता, गंगावती, मुलिया उर्फ रानी, कुसमा, सुमनबाई, संगीता, गीता, सुमन शामिल रही।
विज्ञापन


सिसोलर सीट के लिए रूपचंद्र, बल्देव प्रसाद, माता प्रसाद, प्रेमकुमार, रामप्रसाद, भगवानदीन, गंगादीन, अजीत कुमार व अनुसूइया ने नामांकन पत्र दाखिल किए है। इसी प्रकार कुनहेटा डीडीसी सीट के लिए किशोरी, गिरिजारानी, साधना सिंह, सरोज, ललिता, ज्ञानदेवी, मंजुलता व किरन ने सादगी के साथ नामांकन पत्र आरओ कार्यालय में दाखिल किए। तीसरे चरण में होने वाले मतदान के लिए किए गए नामांकन पत्रों की जांच के बाद शनिवार दोपहर प्रत्याशियों को चुनाव चिह्नों का आवंटन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


झलोखर डीडीसी सीट से अशोक कुमार, छानी से चंद्रा, नरेंद्र कुमार व अजय कुमार, इंगोहटा सीट से वंदना, उषा व हरदीपक ने नामांकन पत्र वापस ले लिए। नाम वापसी के बाद झलोखर डीडीसी सीट के लिए 27 प्रत्याशी, पौथिया में 25, छानी में 35 व इंगोहटा सीट में 25 प्रत्याशी बचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed