फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   women disappeared 24 thousand rupees in basti

अलाव तापना महिला को पड़ा महंगा, ऐसे गायब हो गए 24 हजार रुपये

Thu, 26 Dec 2019 05:37 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती Published by: विजय जैन Updated Thu, 26 Dec 2019 05:37 PM IST
विज्ञापन
women disappeared 24 thousand rupees in basti
- फोटो : demo
रामजानकी मार्ग पर स्थित गंगऊपुर में अलाव तापने के दौरान महिला की जेब से 24 हजार रुपये गायब हो गए। घटना बृहस्पतिवार दोपहर की है। मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस बैंक में फुटेज तलाश रही है।
विज्ञापन


पति ने रुपये भेजे थे जिसे निकालने के लिए संगीता निवासी भगवंतपुर थाना कलवारी बृहस्पतिवार को अपने मायके गंगउपुर गई थी। वहां से अपने पिता परशुराम के साथ पंजाब नेशनल बैंक की शाखा कलवारी से 24 हजार हजार रुपये निकालकर पिता-पुत्री टेंपो से गंगउपुर वापस पहुंचे।गंगउपुर में सड़क पर गुमटी के पास अलाव जल रहा था।
विज्ञापन


वहीं उतरकर जल रहे अलाव को तापने लगी। कुछ देर बाद पिता व मां ने कहा कि पहले रुपये अंदर रख आइए। संगीता अनसुना कर अलाव तापती रही। थोड़ी समय बाद माता-पिता खेत की ओर चले गए। तभी एक युवक पहुंचा और पास में सटकर अलाव तापने लगा। कुछ देर बाद युवक चला गया। बाद में जब पिता लौटे और रुपये अंदर रखने की बात पूछी तो संगीता घर जाने लगी लेकिन जिस पॉलीथिन में रुपये रखकर अलाव ताप रही थी वह गायब हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पॉलीथिन में रुपयों के अलावा आधार कार्ड, पैनकार्ड, बैंक पासबुक तथा परिचय पत्र भी था। पिता परशुराम ने बताया कि दामाद रामराज दिल्ली में रहकर काम करते हैं। फोन किया कि बैंक में रुपये भेज दिए हैं। जिसे निकलवाकर जो कर्ज है दे दीजिएगा। घटना की जानकारी कलवारी पुलिस को दी। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह बताया कि घटना की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed