{"_id":"5de0d2818ebc3e54b546a45d","slug":"up-in-basti-wedding-two-groups-clash-over-dance-on-orchestra-many-injured-groom-mama-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः जनवासे में ऑर्केस्ट्रा पर ठुमके लगाने के लिए मचा घमासान, दूल्हे के मामा की मौत, नहीं हुई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः जनवासे में ऑर्केस्ट्रा पर ठुमके लगाने के लिए मचा घमासान, दूल्हे के मामा की मौत, नहीं हुई शादी
Fri, 29 Nov 2019 01:41 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 29 Nov 2019 01:41 PM IST
विज्ञापन
बस्ती में शादी समारोह में उत्पात, एक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के अशोकपुर के सतहा पुरवे में गुरुवार रात विवाह कार्यक्रम में घमासान मच गया।
विज्ञापन
रात करीब 11 बजे द्वार पूजा के दौरान डीजे पर नाचने और जनवासे में आर्केस्ट्रा ग्रुप पर गाने को लेकर घराती और बराती भिड़ गए। मारपीट में दूल्हा और उसके मामा समेत 11 से अधिक बराती घायल हो गए। जिनमें से मामा की इलाज के दौरान मौत हो गई।
कलवारी थाना क्षेत्र के मझाकला गांव के रामसुभग निषाद अपने बेटे वीर बहादुर की बरात लेकर मोतीलाल निषाद के यहां आए थे। मारपीट में दूल्हे के मामा फिरतू (50) निवासी हरिवंश थाना धनघटा संतकबीर नगर को गंभीर चोटे आईं।
विज्ञापन
जिला अस्पताल से लखनऊ मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में मामा की मौत हो गई। जानकारी सामने आयी है कि मारपीट के बाद शादी भी संपन्न नहीं हुई।