फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Man brutally tortured by tying with a tree at Gorakhpur

चोरी के आरोप में युवक को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा 

Mon, 17 Jun 2019 01:20 AM IST
राजेश सैनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: राजेश सैनी Updated Mon, 17 Jun 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
Man brutally tortured by tying with a tree at Gorakhpur
यूपी पुलिस (फाइल फोटो)
गोरखपुर। दो हजार कीमत की बैट्री की चोरी के आरोप में एक युवक को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा गया। रविवार को घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बड़ी बात यह कि पिटाई के दौरान अनुसूचित जाति का युवक सहायता के लिए चिल्लाता रहा लेकिन मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उसे बचाने या पुलिस को घटना की जानकारी देने की कोशिश नहीं की।
विज्ञापन
कुछ ने मोबाइल फोन से घटना का वीडियो भी बनाया। बाद में आरोपी के बैट्री लौटाने की हामी भरने पर उसे पेड़ से खोला गया। उधर, सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरल होने पर एसएसपी ने सीओ चौरीचौरा को जांच सौंपी है। हालांकि, आरोपी ने अभी तक पुलिस में शिकायत नहीं की है। 
विज्ञापन
तरकुलहा प्रतिनिधि के अनुसार घटना रविवार की सुबह झंगहा इलाके के माईधिया पोखरे चौराहे के पास हुई। झंगहा का जंगल रसूलपुर निवासी राजेश वायरल वीडियो में कह रहा है कि उसके घर से चौरीचौरा के भाऊपुर निवासी अमर ने तीन महीने पहले बैट्री चोरी कर ली थी। रविवार को एक शराब की दुकान के पास राजेश ने अमर को पकड़ लिया। इसके बाद अमर को पेड़ से बांधकर उसकी पिटाई शुरू कर दी गई। अमर कुछ देर तक लोगों से गुहार लगाता रहा। फिर चोरी की बात कबूल कर बैट्री लौटाने का वादा किया, तब उसे छोड़ा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सीओ चौरीचौरा को जांच सौंपी गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. सुनील कुमार गुप्ता, एसएसपी नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed