फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   kimotherepy started in gorakhpur district hosipital

गोरखपुर जिला अस्पताल में शुरू हुई कीमोथेरेपी की सुविधा

Sat, 30 Nov 2019 01:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
kimotherepy started in gorakhpur district hosipital
गोरखपुर जिला अस्पताल में शुरू हुई कीमोथेरेपी की सुविधा
विज्ञापन

गोरखपुर। जिला अस्पताल में कैंसर रोगियों के लिए कीमोथेरेपी और निशुल्क दवा की सुविधा शुक्रवार से शुरू हो गई। जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियन और मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीकांत तिवारी ने फीता काट कर कैंसर पीड़ितों के लिए पांच बेड के डे केयर वार्ड का आरंभ किया। मुंबई से आए कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. पाडरेकर ने करीब तीस कैंसर पीड़ितों की जांच कर परामर्श दिया। चार कैंसर पीड़ितों को कीमोथेरेपी दी गई।

इस मौके पर अस्पताल में कैंसर रोगियों के लिए परामर्श शिविर का भी आयोजन किया गया। जिला अस्पताल के डॉ. शहनवाज को कीमोथेरेपी की ट्रेनिंग देने वाले मुंबई के कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. पाडरेकर ने कैंसर के तीस से अधिक मरीजों की जांच की जांच की और परामर्श दिया। डॉ. शहनवाज ने चार मरीजों की कीमोथेरेपी की। इस मौके पर प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजकुमार गुप्ता ने बताया कि कैंसर मरीजों को कीमोथेरेपी और दवा की सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियन ने कहा कि कैंसर रोगियों को प्रत्येक 15 या 21 दिन में कीमोथेरेपी की जरूरत पड़ती है। अभी तक कीमोथेरेपी के लिए एसजीपीजीआई लखनऊ जाना पड़ता था। वहां मरीज को दवा की कीमत चुकानी होती थी, जिला अस्पताल में यह सुविधा निशुल्क होगी। इस मौके पर जिला अस्पताल के चिकित्सक और स्टाफ भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed