{"_id":"5e008f608ebc3e8820438294","slug":"jharkhand-election-results-2019-if-saryu-rai-beat-raghubar-das-meaningfull-victory-for-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर के लिए काफी मायने रखती है सरयू राय की जीत, CM रघुवर से चल रहे हैं आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर के लिए काफी मायने रखती है सरयू राय की जीत, CM रघुवर से चल रहे हैं आगे
Mon, 23 Dec 2019 07:26 PM IST
विजय जैन
राजन राय, गोरखपुर
राजन राय, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Mon, 23 Dec 2019 07:26 PM IST
विज्ञापन
पूर्व मंत्री सरयू राय और मुख्यमंत्री रघुवर दास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड विधानसभा चुनाव में जमशेदपुर पूर्व विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री रघुवर दास से विजयी बढ़त बनाने वाले पूर्व मंत्री सरयू राय अगर जीत जाते हैं तो उनकी जीत गोरखपुर के लिए भी काफी मायने रखती है। यहां के भूमिहार समाज के लोग उनकी जीत की कामना कर रहे हैं और वे उनकी विजयी बढ़त से बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
भूमिहार ब्राम्हण समाज के अध्य्क्ष डॉ श्याम नरायन राय, महामंत्री राजेश कुमार राय, सतीश राय, अरुण शर्मा, लालता राय, अमर राय, बीर भद्र राय ने सरयु राय की विजयी बढ़त पर खुशी जताई। कहा कि यह अन्याय पर न्याय की जीत होगी।
पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद कुमार राय ने कहा कि सरयू राय ने समाज को एक नई ऊंचाई दी है उन्होंने मंत्री रहते हुए समाज के हर तबके की लड़ाई लड़ी। यही वजह है कि उन्हें चुनाव में जीत हासिल हो रही है। वही युवा भूमिहार समाज के गौरव राय, पिंटू राय, एडवोकेट विजय प्रताप राय ने कहा कि यह समाज की बड़ी जीत होगा।

जानिए सरयू राय को
2014 के चुनावों के बाद पूर्ण बहुमत में आई भारतीय जनता पार्टी की सरकार के मुख्यमंत्री बने रघुवर दास एवं केबिनेट मंत्री बने सरयू राय थे।
बिहार, बक्सर के रघुवर दास सरकार में शामिल मंत्री सरयू राय ने 1994 में सबसे पहले पशुपालन घोटाले का भंडाफोड़ किया था। बाद में इस घोटाले की सीबीआइ जांच हुई। राय ने घोटाले के दोषियों को सजा दिलाने को उच्च न्यायालय से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक संघर्ष किया। इसके फलस्वरूप राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव समेत दर्जनों राजनीतिक नेताओं व अफसरों को जेल जाना पड़ा।
सरयू राय ने 1980 में किसानों को आपूर्ति होने वाले घटिया खाद, बीज, तथा नकली कीटनाशकों का वितरण करने वाली शीर्ष सहकारिता संस्थाओं के विरूद्ध भी आवाज उठायी थी। तब उन्होंने किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए सफल आंदोलन किया।
सरयू राय ने ही संयुक्त बिहार में अलकतरा घोटाले का भी भंडाफोड़ किया था। इसके अलावा झारखंड के खनन घोटाले को उजागर करने में सरयू राय की अहम भूमिका रही। इतने घोटालों के पर्दाफाश के बाद तो सरयू राय का नाम भ्रष्ट अधिकारियों में खौफ का पर्याय बन गया