{"_id":"575061624f1c1b7d2d108d09","slug":"robbers-run-away-taking-truck-loaded-with-13-ton-vegetable-oil","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य तेल से भरा ट्रक ले भागे बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाद्य तेल से भरा ट्रक ले भागे बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 02 Jun 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
Truck
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोरलेन पर लूट की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है। असम से दिल्ली जा रहे दो ट्रकों में लूट की घटना के बाद 13 टन खाद्य तेल लेकर जा रहे चालक को बदमाश ट्रक समेत लेकर फरार हो गए, जबकि खलासी और मजदूर को नशीला पदार्थ सुंघाकर सड़क किनारे फेंक दिया। बुधवार देर रात थाने पहुंचे ट्रक मालिक की तहरीर पर पुलिस छानबीन में जुटी है। घटना मंगलवार की है।
खोराबार प्रतिनिधि के अनुसार मुरादाबाद, सहसपुर गांव के नूर मोहम्मद ट्रांसपोर्ट एजेंसी चलाते हैं। रामपुर के शरीफ बैरुआ का रहने वाला चालक अनादिल गाजियाबाद से 13 टन फार्च्यून कंपनी का खाद्य तेल लेकर भागलपुर जा रहा था। इसी दौरान मंगलवार की रात 10 बजे फोरलेन पर सिक्टौर गांव के पास आए बदमाशों ने ओवरटेक करके ट्रक रोक लिया। वे चालक के अलावा केबिन में बैठे सहायक मुरादाबाद, खेदरपुर के बरौछा निवासी नाजिम और मजदूर इमरान की पिटाई कर ट्रक में घुस गए।
आरोप है कि नशीला पदार्थ सुंघाने के बाद उन्होंने सहायक और मजदूर को अचेत कर सड़क किनारे फेंक दिया और ड्राइवर के साथ खाद्य तेल लदा ट्रक लेकर फरार हो गए। बुधवार की शाम होश में आने के बाद नाजिम ने ट्रक मालिक को घटना की जानकारी दी। बुधवार की देर रात थाने पहुंचे नूर मोहम्मद ने पुलिस को तहरीर दी। एसपी (सिटी) हेमराज मीना ने बताया कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
दो ट्रकों से लूट की मिली थी जानकारी
मंगलवार की रात फोरलेन पर जगदीशपुर चौकी के पास दो ट्रक चालकों से नकदी और गुटका लूटने की शिकायत पुलिस को मिली थी। मुकदमा दर्ज करने के बाद खोराबार पुलिस ने बुधवार की शाम सोनबरसा के पास लावारिस खड़ा ट्रक बरामद कर लिया। पुलिस ने दूसरा ट्रक भी खोज निकाला, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग सका।