{"_id":"57582d244f1c1bca389c50fc","slug":"people-beat-to-thag-and-handover-to-the-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगी करने वाले शख्स को पिटाई कर पुलिस को सौंपा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठगी करने वाले शख्स को पिटाई कर पुलिस को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 08 Jun 2016 08:05 PM IST
विज्ञापन
पिटाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी दिलाने और ब्याज पर रुपये लेकर फरार हुए शख्स की लोगों ने पहले तो जमकर धुनाई की फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पीड़ितों का कहना है कि पुलिस ने आठ महीने पहले जब उसे पकड़ा था तो इस शर्त पर छोड़ा था कि वह अपना घर बेचकर बकाएदारों के रुपये लौटाएगा, लेकिन अब तक इस मामले में कुछ नहीं हुआ।
खोराबार निवासी संजय गुप्ता पर 30 लाख रुपये ठगी करने का आरोप है। पीड़ितों का कहना है कि संजय पहले तीन जगह कोचिंग चलाता था। इसी दौरान उसने कोचिंग के बच्चों से नौकरी दिलाने के नाम पर और कुछ लोगों से ब्याज पर रुपये लिए थे मगर वह न तो नौकरी दिलवा सका और न ही रुपये लौटा सका।
मंगलवार को संजय किसी काम से कचहरी आया था। तभी सूरजकुंड के रहने वाले मधु शाही ने फोन कर उसे कचहरी के बाहर मकान के सिलसिले में बात करने के बहाने बुलाया और वहां उसकी पिटाई कर कैंट पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामला खोराबार का होने से उसे खोराबार पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने अभी मुकदमा दर्ज तो नहीं किया है मगर उससे पूछताछ की जा रही है। खुद का मकान किराए पर देकर संजय किराए के मकान में रहता था। यही वजह थी कि लोग उसे खोज नहीं पा रहे थे।