{"_id":"5df621678ebc3e87a7627f47","slug":"mother-burnt-accused-son-run-away-for-house-at-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी के विवाद में मां को जिंदा जलाने की कोशिश, मिट्टी का तेल डालकर लगाई आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
प्रॉपर्टी के विवाद में मां को जिंदा जलाने की कोशिश, मिट्टी का तेल डालकर लगाई आग
Mon, 16 Dec 2019 10:26 AM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, बस्ती।
डिजिटल न्यूज डेस्क, बस्ती।
Published by: विजय जैन
Updated Mon, 16 Dec 2019 10:26 AM IST
विज्ञापन
मां पर मिट्टी तेल उड़ेलकर लगा ली आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपत्ति के लालच में पुरानी बस्ती क्षेत्र के जामा मस्जिद के पास रहने वाली महिला शाहरूनिशा को रविवार को दिन में उनके ही बेटे और बहू ने मिट्टी तेल उड़ेलकर आग लगा दी। 60 वर्षीय महिला की चीख-पुकार सुनकर दूसरे कमरे में सो रही 19 वर्षीय बेटी आरजू खातून ने पानी डालकर किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक उनका बायां हाथ, कमर के नीचे का हिस्सा जल चुका था। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
बर्न वार्ड में भर्ती शाहरूनिशा के छह बेटे और दो बेटियां हैं। उनके पति साबिर अली साइकिल मरम्मत की दुकान चलाते हैं। दोनों मंगल बाजार जामा मस्जिद वाली गली में तीन कमरों के अपने मकान में परिवार के साथ रहते हैं।
शाहरूनिशा का आरोप है कि उनका दूसरे नंबर का बेटा कमर और संतकबीरनगर जनपद निवासी बहू नाजबीन बानो शादी के बाद से ही डेढ़ वर्ष से संपत्ति के लिए उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं। रविवार की सुबह जब वह किचन में थी तो दोनों ने मिलकर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले उन्होंने बड़ी बेटी हिना खातून को छत से ढकेल दिया था। शिकायत के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पुरानी बस्ती थानाध्यक्ष सर्वेश राय ने बताया कि उन्हें इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। मिलने पर जांच कर कार्रवाई होगी।