फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ‌forgerer arrested

एसएसबी अफसरों ने भर्ती में आए जालसाज को पकड़ा

Fri, 20 May 2016 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 20 May 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
forgerer arrested
arrested - फोटो : अमर उजाला
एसएसबी में भर्ती की कोशिश करने वाले जालसाज को गुरुवार को अधिकारियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। लिखित परीक्षा उसकी जगह किसी दूसरे व्यक्ति ने दी थी। दलाल ने तीन लाख रुपये में उसकी भर्ती कराने का ठेका लिया था। चिलुआताल पुलिस बांसगांव के रहने वाले युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


चिलुआताल प्रतिनिधि के अनुसार बांसगांव, भैंसा बाजार के रहने वाले नितिन कुमार ने एसएसबी में सिपाही पद पर भर्ती के लिए आवेदन किया था। जुलाई 2015 में हुई दौड़ में वह शामिल हुआ पर अक्टूबर 2016 में होने वाली लिखित परीक्षा उसकी जगह किसी दूसरे व्यक्ति ने दी। लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को फर्टिलाइजर स्थित सेक्टर मुख्यालय में मेडिकल हो रहा है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जब नितिन मेडिकल कराने आया तो लिखित परीक्षा में लिए गए अंगूठे का निशान नहीं मिला। छानबीन करने पर पता चला कि जालसाजी करके उसने भर्ती होने का प्रयास किया है। पूछताछ में पता चला कि दलाल ने उससे तीन लाख रुपये में भर्ती कराने का ठेका लिया था। भर्ती कमांडेंट पी. बेहरा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज किया है। जालसाज से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक छह लोग हो चुके हैं गिरफ्तार 
जालसाजी कर एसएसबी में भर्ती की कोशिश करने वाले अब तक पांच अभ्यर्थी और एक दलाल पकड़े जा चुके है। भर्ती कमांडेंट की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद चिलुआताल पुलिस छानबीन कर रही है। दलाल के पास पुलिस को 15 अभ्यर्थियों के नाम की पर्ची मिली थी। एसओ रामपाल यादव ने बताया कि रैकेट में शामिल लोगों को जल्द बेनकाब कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed