फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Follow up of the murder of Bricks marchent

भट्ठा स्वामी के हत्यारों के करीब पहुंची पुलिस

Wed, 21 Dec 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 21 Dec 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
Follow up of the murder of Bricks marchent
रामकेवल चौधरी की फाइल फोटो।
गगहा इलाके के गजपुर बाजार में सरेआम भट्ठा स्वामी रामकेवल चौधरी को गोली मारने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में एक युवक का नाम सामने आया है जिसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश डाली जा रही है। अफसरों का दावा है कि युवक के गिरफ्तार होते ही पूरा मामला सामने आ जाएगा और हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। मंगलवार को एसपी ग्रामीण भी जांच करने पहुंचे थे।
विज्ञापन


गजपुर के रामकेवल चौधरी सोमवार को चौराहे पर स्थित एक डॉक्टर की क्लीनिक में पट्टी कराने गए थे। वहां से निकलते ही उन्हें बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। दो अन्य लोग भी उठाए गए हैं। अफसरों की मानें तो पुलिस हमलावरों के करीब पहुंच चुकी है। एक युवक फरार है उसकी गिरफ्तारी होते ही पूरा मामला खुल जाएगा। बताया जा रहा है कि उक्त युवक का कई ऐसी जगहों पर आना-जाना था जहां भट्ठा स्वामी भी जाते थे। इसे लेकर दो साल पहले दोनों में विवाद भी हुआ था, तब रामकेवल ने कौड़ीराम पुलिस से उसकी पिटाई कराई थी। उसे छोड़ने के नाम पर 50 हजार रुपये भी लिए गए थे। इसके बाद यह विवाद और गहरा गया।
विज्ञापन


उधर, मंगलवार को बाजार में दुकानें खुलीं। एहतियात के तौर पर वहां भारी पुलिस बल की मौजूदगी रही। पुलिस ने घूम-घूमकर व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा भी दिलाया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद रामकेवल का अंतिम संस्कार कर दिया गया। एसपी ग्रामीण ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की गई है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed