फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   शूटरों पर प्रधान को गोली मारने का संदेह

प्रधान को गोली चलाने वालों की हुई पहचान

Wed, 15 Nov 2017 08:25 PM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 08:25 PM IST
विज्ञापन
शूटरों पर प्रधान को गोली मारने का संदेह
प्रतीकात्मक तस्वीर
गोरखपुर। गोला के पकड़ी गांव के प्रधान नागेंद्र यादव पर गोली चलाने वालों की तलाश में जुटी पुलिस ने शूटरों की पहचान कर लेने का दावा किया है। पुलिस का कहना है कि गांव के ही एक शख्स से उनकी पुरानी दुश्मनी है और इसी रंजिश में उसने हमला करवाया। बदमाशों की तलाश में टीम लगा दी गई है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


12 अक्टूबर की शाम पकड़ी गांव के प्रधान नागेंद्र यादव पर बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली चलाई थी। गोली उनके हाथ में लगी थी। वह कस्बे से उस वक्त घर लौट रहे थे। हमले के विरोध में प्रधान संघ ने आला अफसरों से मुलाकात की थी और जल्द खुलासे की मांग की थी। केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी पुलिस अब अहम सुराग मिलने का दावा कर रही है। सूत्रों की माने तो गांव के ही एक शख्स ने प्रधान पर हमला कराया था। वह प्रधान की जान नहीं लेना चाहता था, बल्कि उन्हें डराना चाहता था। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार शुक्ल ने बताया कि वारदात को अंजाम देने वाले दोनों शूटरों की पहचान करने के बाद उनकी तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed