फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   अधिवक्ता पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग

अधिवक्ता पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग

Fri, 31 Aug 2018 12:14 AM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
अधिवक्ता पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग

विज्ञापन
अधिवक्ता पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन की जिला इकाई के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बैठक कर नौतनवां तहसील के अधिवक्ता पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की।

संगठन के अध्यक्ष सतीश कुमार श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि नौतनवां तहसील के अधिवक्ता अमित सिंह पर एक पक्षीय प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उन्होंने अधिवक्ता पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो अधिवक्ता न्यायिक कार्य का बहिष्कार करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर अधिवक्ता पर दर्ज किए गए मुकदमे वापस लेने की मांग भी करेंगे। बैठक में देवेश नारायण तिवारी, अशोक उपाध्याय, अंकुर मणि त्रिपाठी, सत्यप्रकाश पासवान, अष्टभुजा चतुर्वेदी, सतीश चंद्र पटेल, शारदा प्रसाद श्रीवास्तव, सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed