{"_id":"598236e04f1c1b5e2d8b4875","slug":"51501705952-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव वालों ने खुद खोज ली चोरी की बाइक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांव वालों ने खुद खोज ली चोरी की बाइक
Updated Thu, 03 Aug 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
खजनी इलाके के छताई स्थित एक ढाबे से 29 जुलाई को चोरी हुई बाइक और मोबाइल को गांव वालों ने खुद ही खोज निकाला जबकि पुलिस सीसी फुटेज होने के बाद भी कुछ नहीं कर पाई। बुधवार की सुबह चोर को उसके घर से दबोच कर लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक के निशानदेही पर चोरी गई बाइक और मोबाइल बरामद कर लिया है।
खजनी क्षेत्र स्थित छताई के पास सड़क के किनारे पहलवान ढाबा है। ढाबे के अंदर और बाहर सीसी कैमरे लगे हैं। 29 जुलाई की रात में ढाबा बंद कर अमर सिंह और राज कुमार तख्त पर सो रहे थे। बगल में उन्होंने मोबाइल रखा था और थोड़ी दूरी पर उनकी बाइक भी खड़ी थी। रात में चोर ने बाइक और अमर तथा राजकुमार का मोबाइल चुरा लिया। 30 जुलाई की सुबह लोगों को चोरी की जानकारी हुई तो इसकी सूचना खजनी पुलिस को दी। आरोप है कि खजनी पुलिस खुलासे को लेकर सुस्त रही और केस तक दर्ज नहीं किया। इसके बाद लोगों ने ढाबे के सीसी कैमरे में कैद चोर की फुटेज निकाली और बड़ी तस्वीर बनवाकर गांव-गांव घूमकर युवक के बारे में जानकारी जुटाने लगे। लोगों ने सहजनवां कस्बे में एक व्यक्ति को फोटो दिखाई तो उसने बेवापार में रहने वाले शख्स के बारे में बताया। गांव वालों ने वहां पहुंचकर धर्मेंद्र नाम के एक युवक को पकड़ा।