फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   एक्सीडेंट

एक्सीडेंट

Mon, 03 Jun 2019 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
एक्सीडेंट
निर्माणाधीन पुल से गिरी बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन

रुद्रपुर-मदनपुर मार्ग पर सरयां गांव के पास कुर्ना पुल पर हुआ हादसा
तरकुलवा के द्वारका गांव के रहने वाले थे संजय राव
अमर उजाला ब्यूरो
रुद्रपुर। मदनपुर मार्ग पर सरयां गांव के करीब कुर्ना नाले पर निर्माणाधीन पुल से नीचे गिरने से शनिवार की रात बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना देर रात साढ़े 10 बजे की है। बाइक सवार तरकुलवा थाना क्षेत्र के द्वारका गांव का बताया जा रहा है।
तरकुलवा थाने के द्वारका गांव निवासी संजय राव पुत्र देवचंद शनिवार की रात बाइक से अपनी रिश्तेदारी में मदनपुर थाना क्षेत्र के मनीहरपुर गांव में जा रहे थे। रुद्रपुर-मदनपुर मार्ग पर सरयां के पास जर्जर पुल को तोड़कर नया पुल बनाया जा रहा है। यहां पुल के बगल से गाड़ियों को आने-जाने के लिए अस्थायी रास्ता बनाया गया है। पुल निर्माण के कारण करीब चार माह से इस रोड पर बड़ी गाड़ियों की आवाजाही बंद कर दी गई है। रात में अंधेरे के कारण बाइक सवार सीधे पुल की ओर बढ़ गया। बाइक अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन पुल के नीचे करीब 20 फिट खाई में गिर गई। युवक के सिर में गंभीर चोट आने से घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल भेजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


पुल पर नहीं है कोई संकेतक
सरयां गांव स्थित निर्माणाधीन पुल अंधेरे में मौत का कुआं साबित हो रहा है। वहां कोई संकेतक नहीं होने से आएदिन राहगीरों को दुर्घटना का शिकार होना पड़ रहा है। पुल निर्माण में देरी को लेकर लोगों ने नाराजगी है। सपा नेता हरेंद्र सिंह त्यागी ने कहा कि निर्माण कार्य काफी धीमा होने से लोगों की जान को जोखिम है। राहगीरों की सुरक्षा के लिए कोई उपाय नहीं किया गया है। बगल से बना अस्थायी मार्ग भी काफी खतरनाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed