फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   डॉ. पूर्णिमा की जमानत अर्जी खारिज

डॉ. पूर्णिमा की जमानत अर्जी खारिज

Wed, 04 Oct 2017 08:27 PM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 08:27 PM IST
विज्ञापन
डॉ. पूर्णिमा की जमानत अर्जी खारिज

विज्ञापन
गोरखपुर।
बीआरडी में ऑक्सीजन की कमी के बीच मौतों के मामले में आरोपी बनाई गईं निलंबित प्रिंसिपल डॉ. राजीव मिश्रा की पत्नी डॉ. पूर्णिमा शुक्ला की जमानत अर्जी खारिज हो गई। भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय के प्रभारी शिवानंद सिंह की अदालत में मंगलवार को ही सुनवाई हुई थी लेकिन फैसला नहीं सुनाया जा सका था। बुधवार को आदेश जारी कर दिया गया।
अदालत में अभियोजन पक्ष ने ऑक्सीजन प्रकरण को गंभीर बताते हुए डॉ. पूर्णिमा शुक्ला की संलिप्तता की बात कही। विवेचना में लिए गए बयान के आधार पर जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी हरिनरायन यादव ने मामले को घोर आपराधिक कृत्य बताते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज के प्रशासन तंत्र में डॉ. पूर्णिमा का अनाधिकार प्रभाव था और कोई भी भुगतान बिना उनकी सहमति के नहीं होता था। अधिवक्ता ने कहा कि पत्रावली पर उपलब्ध केस डायरी में पर्याप्त सबूत हैं जिससे यह साबित होता है कि डॉ. पूर्णिमा कमीशन मांगती थीं।
विज्ञापन

उधर, बचाव पक्ष के अधिवक्ता रमापति शुक्ला ने कहा कि डॉ. पूर्णिमा पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। वह वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी रही हैं। बीआरडी के प्रशासनिक कार्यों में उसका कोई हस्तक्षेप नहीं है और न ही उसके पास कोई अधिकार व दायित्व ही था। उनका मेडिकल कॉलेज के कामों से कोई लेना देना नहीं था। दोनों पक्ष की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed