फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   बाइक सवारों ने महिला प्रोफेसर का पर्स लूटा

बाइक सवार बदमाशों ने महिला प्रोफेसर का पर्स लूटा

Fri, 31 Aug 2018 01:20 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Fri, 31 Aug 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवारों ने महिला प्रोफेसर का पर्स लूटा
लूट - फोटो : self
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार के पास बृहस्पतिवार को सुबह 8:30 बजे बाइक सवार दो बदमाश डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन की प्रो. सुषमा पांडेय का पर्स लूटकर फरार हो गए। उसमें पांच रुपये, चाभी, आधार कार्ड व जरूरी कागजात थे। भागते समय बदमाशों ने दो छात्राओं को टक्कर मार दी जिससे दोनों घायल हो गईं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

प्रो. सुषमा पांडेय हीरापुरी कॉलोनी में रहती हैं। वह बृहस्पतिवार को सुबह रिक्शे से गोरखपुर यूनिवर्सिटी जा रही थीं। गेट से कुछ पहले ही बाइक सवार दो बदमाश आए और झपट्टा मारकर पर्स लूटते हुए गोरखपुर क्लब, निपॉल लॉज होते हुए डीएम आवास के सामने से भाग निकले। प्रो. सुषमा ने तत्काल पुलिस और चीफ प्राक्टर प्रो. गोपाल प्रसाद को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के पास दूसरे दिन लूट

विश्वविद्यालय के सामने पर्स लूट की यह लगातार दूसरी घटना है। बुधवार को बदमाशों ने छात्रा विंध्यवासिनी वर्मा का पर्स लूट लिया था। इससे नाराज विश्वविद्यालय के छात्रों ने विश्वविद्यालय के गेट के आसपास सुरक्षा बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed