फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   युवकों में तकरार के बाद बवाल, तीन मोटरसाइकिलें फूंकी 

युवकों में तकरार के बाद बवाल, तीन मोटरसाइकिलें फूंकी 

Sun, 14 Oct 2018 10:09 PM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Updated Sun, 14 Oct 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
युवकों में तकरार के बाद बवाल, तीन मोटरसाइकिलें फूंकी 
विवाद के बाद तीन मोटरसाइकिलें फूंक दी। - फोटो : amar ujala
झंगहा (गोरखपुर)। अमहिया गांव में हजारी चौराहे पर युवकों के दो गुटों के बीच मारपीट के बाद बवाल हो गया। लक्ष्मीपुर गांव से बाइक पर आए किशोर समेत तीन को पकड़कर गांव के लोगों ने पीट दिया। उनके साथी मौके पर बाइक छोड़कर फरार हो गए। गुस्साए लोगों ने तीन मोटरसाइकिलों में आग लगा दी। एसपी नार्थ रोहित सिंह, सीओ चौरीचौरा योगेंद्र कृष्ण नारायण मातहतों के साथ मौके पर पहुंचे। गांव में एहतियातन पुलिस की तैनाती कर दी गई है। आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है। इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में हल्का के दरोगा प्रभुनाथ को एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन


अमहिया गांव में इंटर कॉलेज के पास गांव के कुछ युवक घूमते थे। वहीं पर पास के लक्ष्मीपुर गांव के युवक भी आते थे। किसी बात पर दोनों गांवों के युवकों में विवाद हो गया था। रविवार की सुबह भी युवकों के दोनों गुटों में विवाद हो गया। शाम को जंगल गौरी एकला नंबर एक निवासी आकाश (15), सोनू पासवान, लक्ष्मीपुर के नागेंद्र और चार-पांच अन्य युवक मोटरसाइकिलों से हजारी चौराहे पर पहुंचे। वहां पर गांव के युवकों से उनकी तकरार हो गई। युवकों के समर्थन में गांव वाले आ गए और दूसरे गुट के युवकों को दौड़ा लिया। आकाश और उसके साथियों की पिटाई कर दी। आकाश को गंभीर चोट आने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन


बवाल बढ़ता देख उसके साथी जिन मोटरसाइकिलों को छोड़कर भागे थे, उनमें गांव के लोगों ने आग लगा दी। मोटरसाइकिलें लक्ष्मीपुर के गोपी चौहान, गौरी चौराहा निवासी मिथिलेश की बताई जा रही हैं। तीसरी बाइक के मालिक की पहचान नहीं हो पाई है। सीओ चौरीचौरा ने बताया कि दोनों गुटों के युवक में मारपीट हुई है। कई दिनों से उनके बीच विवाद चल रहा है। आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही वजह स्पष्ट होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed