फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   तीन जगहों पर मारपीट में बाहर घायल

तीन जगहों पर मारपीट में बाहर घायल

Fri, 14 Jul 2017 08:54 PM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 08:54 PM IST
विज्ञापन
तीन जगहों पर मारपीट में बाहर घायल

विज्ञापन
गोरखपुर। मामूली विवाद में तीन जगहों पर हुई मारपीट में बारह से अधिक लोग घायल हो गए। दो घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुलरिहा पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।
पीपीगंज प्रतिनिधि के अनुसार, जंगल कौड़िया गांव में रास्ते पर कब्जा करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। विवाद में हसनैन अली, जामिन अली, हातिम ताई, अमीनूनिशा, कोइल सहित कई लोग घायल हो गए। घायलों में एक गर्भवती महिला भी घायल है। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है। ब्रह्मपुर प्रतिनिधि के अनुसार, झंगहा के पंचदेवरी के सेखुवना गांव में बिजली का केबल हटाने को लेकर मारपीट हो गई। गांव के श्रीमन प्रसाद मकान बनवा रहे थे। इसके सामने से पट्टीदार के बिजली का केबल गुजरा है। सुबह नौ बजे के करीब श्रीमन केबल हटवा रहे थे। इसी को लेकर पट्टीदार ने हमला कर दिया। बचाव में प्रियंका, रागिनी, प्रदीप और संदीप घायल हो गए। दूसरे तरफ से भी लोगों को चोटें आईं। घायलों में दो की हालत गंभीर है। उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। एसओ झंगहा त्रिवेंद्र मौर्या ने बताया कि एक पक्ष ने तहरीर दी है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सरहरी प्रतिनिधि के अनुसार, गुलरिहा इलाके के ठाकुरपुर नंबर एक गांव के सेवई टोले में पत्तल फेंकने को लेकर मारपीट हो गई। आरोप है कि नाराज लोगों ने नासिबुन निशा, गुलाब और शमशाद को मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट करने वालों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed