फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Gold and silver jewellery and 50,000 rupees stolen from the house

Sirsa News: मकान से सोने-चांदी के जेवर व 50 हजार रुपये चोरी

Tue, 20 Oct 2026 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 20 Oct 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Gold and silver jewellery and 50,000 rupees stolen from the house
सिरसा। चतरगढ़पट्टी क्षेत्र में चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के जेवर व 50 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। घटना के समय मकान मालिक ड्यूटी पर गया हुआ था और उसके बच्चे अग्रोहा गए हुए थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में सुरेंद्र कुमार निवासी चतरगढ़पट्टी, सिरसा ने बताया कि वह मलिक टोयोटा एजेंसी में काम करता है। 18 अक्तूबर की रात वह रोजाना की तरह ड्यूटी पर गया था। 19 की सुबह करीब पांच बजे घर लौटा तो मुख्य गेट का दरवाजा टूटा हुआ मिला। अंदर कमरे, अलमारी के ताले भी टूटे हुए थे। जांच करने पर एक सोने की अंगूठी, जिस पर उसका नाम लिखा था, सोने की महिला नोजपिन, चांदी का कड़ा व 50 हजार रुपये गायब मिले। जांच अधिकारी भूपेंद्र सिंह का कहना है कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed