{"_id":"5be5ded2bdec2232cd69b57d","slug":"161541791442-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में चेन पुलिंग की तो खैर नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन में चेन पुलिंग की तो खैर नहीं
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेनों में चेन पुलिंग करने वालों की खैर नहीं
- एनईआर में आरपीएफ ने अक्तूबर में 395 यात्रियों से वसूला जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। चलती ट्रेन में चेन पुलिंग करने वाले यात्रियों की अब खैर नहीं है। ऐसे लोगों को पकड़ने के लिए आरपीएफ ने अभियान चला रखा है। पकड़े जाने पर जुर्माना भरना होगा। पूर्वोत्तर रेलवे की ट्रेनों में चेन पुलिंग करने वाले 395 लोगों को आरपीएफ ने अक्तूबर में पकड़कर तीन लाख 12 हजार रुपये जुर्माना वसूला है।
यात्रा में किसी आपात स्थिति में ट्रेन को रोकने के लिए चेन खींचने की व्यवस्था की गई है। लेकिन ज्यादातर इसका दुरुपयोग हो रहा है। बहुत सारे लोग ट्रेन में चढ़ने और घर के नजदीक वाले इलाके में उतरने के लिए चेन खींच देते हैं। इसमें ज्यादातर यात्री बेटिकट होते हैं। चेन पुलिंग से ट्रेनों का समय पालन भी प्रभावित होता है। इसे रोकने के लिए आरपीएफ ने अब सख्ती बढ़ा दी है।
-
28 टिकट दलाल गिरफ्तार
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे में बीते माह अभियान चलाकर टिकट दलालों को पकड़ा गया है। आरपीएफ के आंकड़ों के मुताबिक अक्तूबर में 28 आरक्षण दलालों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
-
71 नाबालिग बच्चों को बरामद किया
गोरखपुर। आरपीएफ ने पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों पर लावारिस हाल में घूमते 71 नाबालिग बच्चों को बरामद किया है। इनमें 11 बच्चों को उनके घरवालों से संपर्क कर उन्हें सौंप दिया है जबकि 60 बच्चों को संबंधित नगर के चाइल्ड लाइन को सुपुर्द किया है।