फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   अभिनेता बनने का सपना संजोए मुंबई गया था दसवीं का छात्र

अभिनेता बनने का सपना संजोए मुंबई गया था दसवीं का छात्र

Tue, 02 Apr 2019 09:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 09:06 PM IST
विज्ञापन
अभिनेता बनने का सपना संजोए मुंबई गया था दसवीं का छात्र
हीरो बनने मुंबई गया था दसवीं का छात्र
विज्ञापन

घरवालों ने दी थी लापता होने की सूचना, पुलिस ने 15 घंटे में खोज निकाला
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। हीरो बनने का सपना संजोए दसवीं का छात्र मुंबई चला गया। परेशान घरवालों ने सोमवार की रात पुलिस को लापता होने की सूचना दी और इसके बाद ही हड़कंप मच गया। अनहोनी की आशंका को देखते हुए पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी। इसी बीच सीओ कैंट प्रभात राय, रामगढ़ताल चौकी इंचार्ज सूरज सिंह के साथ कांशीराम स्थित छात्र के घर गए और डायरी की मदद से मुंबई पुलिस से संपर्क साधा और 24 घंटे में ही छात्र की मुंबई में सकुशल बरामदगी कर ली। पुलिस की वजह से किशोर मिला तो घरवालों ने पुलिस वालों की सराहना की।

कांशीराम आवास निवासी छात्र दसवीं में पढ़ता है। घर से कुछ रुपये उसने अपने पास लिए और सोमवार को स्कूल जाने के लिए निकला। शाम को जब वह नहीं लौटा तो घरवाले उसकी तलाश में जुट गए। काफी देर तलाश के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। देर रात पुलिस को घरवालों ने जानकारी दी। मामला एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता के संज्ञान में आया तो उन्होंने पुलिस टीम को जल्द बरामदगी का आदेश दिया। टीम ने रात में जांच शुरू की। सीओ कैंट फोर्स के साथ घर गए और उसकी किताबें खंगाली। उसकी एक डायरी में मुंबई के फिल्म सेंटरों का पता और नंबर दर्ज था। इसके बाद पुलिस ने मुंबई पुलिस से संपर्क साधा और फिर नंबर भेजा। जिससे उसे मुंबई से बरामद कर लिया गया। छात्र फ्लाइट पकड़कर मुंबई गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed