फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   छेड़खानी से तंग आकर किशोनी ने लगाई आग

छेड़खानी से तंग किशोरी ने लगाई आग, गंभीर

Thu, 28 Dec 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 28 Dec 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
छेड़खानी से तंग आकर किशोनी ने लगाई आग
अात्‍मदाह। - फोटो : Amar Ujala
बड़हलगंज इलाके के सेमरा बुजुर्ग गांव में बुधवार की सुबह आठ बजे शोहदों की छेड़खानी से आजिज आकर किशोरी ने खुद को आग लगा ली। घर से आग की लपटें उठती देखकर घरवाले दौड़े और मशक्कत के बाद आग बुझाकर किशोरी को स्वास्थ्य केंद्र केंद्र ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने किशोरी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित की मां की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही राहुल, अमित और अर्जुन के खिलाफ छेड़खानी, रेप की कोशिश और जानमाल की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से ही शोहदे गांव छोड़कर फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह छह बजे सेमरा गांव की किशोरी अपनी आठ वर्षीय बहन के साथ शौच के लिए निकली थी। पहले से झाड़ी में छिपे शोहदों ने उसे पकड़ लिया। खींचकर झाड़ी में ले गए और अश्लील हरकत करने लगे। बचने की कोशिश करते हुए दोनों बहनों ने शोर मचाया। इस पर शोहदों ने उनकी पीटाई शुरू कर दी। इस बीच कुछ ग्रामीणों को झाड़ी की तरफ आता देखकर शोहदे जानमाल की धमकी देते हुए भाग निकले। घर पहुंची किशोरी ने पूरी जानकारी अपनी मां को दी। मां बेटी को लेकर शिकायत करने आरोपियों के घर गई, तो उनके परिवार वालों ने हमला बोल दिया और मारपीट की। इससे आहत किशोरी ने घर पहुंचकर अपने ऊपर केरोसिन छिड़का और खुद को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में भर्ती किशोरी की हालत डॉक्टरों ने गंभीर बताई है। उनका कहना है कि शरीर का ज्यादातर हिस्सा जल चुका है। उधर पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित की मां ने कहा है कि आरोपी उसकी बेटी से लंबे समय से छेड़खानी करते थे और शिकायत करने पर मारपीट पर उतारू हो जाते थे। इस मामले में बड़हलगंज पुलिस की भूमिका संदेह के घेरे में है। आरोप है कि छेड़खानी की शिकायत पुलिस से पहले भी की गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब बड़ी घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहरीर के आधार पर रेप की कोशिश, छेड़खानी और धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
- सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, एसएसपी गोरखपुर

शोहदों के खौफ से छोड़ दी थी पढ़ाई
छेड़खानी से आजिज आकर खुद को आग लगाने वाली किशोरी ने शोहदों के खौफ से एक साल पहले पढ़ाई छोड़ दी थी। करीब आठ महीने पहले घरवालों ने थाने पर छेड़खानी की शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। परेशान घरवालों ने किशोरी को उसके चाचा के पास जम्मू भेज दिया था। किशोरी के पिता मजदूरी करके जीवन यापन करते हैं। किशोरी की मां के अनुसार, गांव के युवकों की लगातार छेड़खानी और शिकायत के बाद भी पुलिस के कार्रवाई न करने की वजह से ही हमने उसे जम्मू भेज दिया था। उसे कभी-कभार ही घर बुलाया जाता था। वहीं उसके गांव आने पर शोहदे फिर छेड़खानी करने लगते थे। पढ़ाई छूटने की वजह से भी वह काफी परेशान रहती थी। बुधवार की घटना से तंग आकर उसने खुद को आग लगा ली। 

दस दिन पहले ही लौटी थी घर
किशोरी चाचा के पास से दस दिन पहले ही घर लौटी थी। बीच सत्र में पढ़ाई छोड़ने की वजह से उसका दाखिला भी अभी किसी स्कूल में नहीं हो सका था। घरवाले अगले सत्र से जम्मू के ही किसी स्कूल में उसका दाखिला कराने की तैयारी कर रहे थे।


जागी होती पुलिस तो न होती घटना
आठ महीने पहले पुलिस ने यदि कार्रवाई की होती, तो शोहदे जेल में होते और किशोरी को आत्मघाती कदम नहीं उठाना पड़ता। गांव वालाें का कहना है कि पुलिस कार्रवाई न होने की वजह से ही शोहदों का मनोबल बढ़ गया और बुधवार को वे किशोरी को झाड़ी में खींच ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed