फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   भटनी- रंगदारी मांगने की खबर

भटनी- रंगदारी मांगने की खबर

Sun, 17 Mar 2019 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
भटनी- रंगदारी मांगने की खबर
अब भटनी के एजेंसी मालिक से मांगी गई एक लाख की रंगदारी
विज्ञापन

- सलेमपुर का रहने वाला है बदमाश
- कारोबारी ने फोन से पुलिस को दी सूचना
- अब तक पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई


अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। जिले में रंगदारी मांगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब भटनी के एक दोपहिया वाहन एजेंसी मालिक से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। एजेंसी मालिक ने पुलिस को मोबाइल से सूचना दी है, लेकिन अब तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। गौरतलब है कि शनिवार को रंगदारी नहीं देने पर गौरीबाजार में एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। एक सप्ताह पूर्व गोरखपुर में भी बदमाशों ने एक डॉक्टर से रंगदारी मांगी थी।

भटनी में शहर के एक कारोबारी की दोपहिया वाहन की एजेंसी है। एक सप्ताह पूर्व सलेमपुर निवासी एक बदमाश एजेंसी पर पहुंचा और मालिक की अनुपस्थिति में मैनेजर से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी। मैनेजर ने जब रकम नहीं होने की बात कही तो उसने फोन से एजेंसी मालिक से बात की और रकम नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। एजेंसी मालिक ने तत्काल भटनी पुलिस को सूचना दी, लेकिन अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि रंगदारी मांगने वाले बदमाश के खिलाफ हत्या, लूट जैसे कई मामले दर्ज हैं। इस संबंध में जब भटनी के इंस्पेक्टर अश्वनी राय ने पूछा गया तो उन्होंने जानकारी नहीं होने की बात कही। कहा कि मामले की जानकारी कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed