फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सहन न कर पाई पति बेटे की मौत, सदमे से गई जान

नहीं सह पाई पति-बेटे की मौत, सदमे से गई जान

Mon, 20 Aug 2018 01:04 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Mon, 20 Aug 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
सहन न कर पाई पति बेटे की मौत, सदमे से गई जान
death - फोटो : file photo
चौरीचौरा (गोरखपुर)। शत्रुघ्नपुर गांव स्थित खेत में काम करने के दौरान करंट से पति बालगोविंद और पुत्र जयनाथ की मौत के सदमे को करमदानी (48) सहन न कर पाईं। शनिवार को अंत्येष्टि के बाद से ही सदमे से उनकी हालत बेहद खराब हो गई थी और रविवार सुबह उनकी मौत हो गई। तहसीलदार रत्नेश त्रिपाठी पीड़ित परिवार के पास पहुंचे और 30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। विधायक संगीता यादव सहित क्षेत्र के कई अन्य लोग भी परिवार को ढांढस बधाने पहुंचे।
विज्ञापन

खोराबार के देवीपुर निवासी बालगोविंद अपने छोटे बेटे जयनाथ के साथ शुक्रवार को खेत में काम करने गए थे। उसी दौरान पोल के स्पोर्ट में लगे तार में करंट आने की वजह से दोनों की मौत हो गई। मौत की खबर पाते ही परिवार वाले सदमे में आ गए थे। शनिवार को शव आने के बाद से ही बालगोविंद की पत्नी करमदानी बेसुध हो गई थीं। परिवार वाले उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ गई। रविवार की सुबह करमदानी की भी मौत हो गई। घर में दो मौतों से पहले ही मातम छाया था। उसी बीच एक और मौत ने परिवार वालों को तोड़ दिया है। गांव के लोग भी स्तब्ध हैं। घटना की सूचना पर पहुंची भाजपा विधायक संगीता यादव ने दस लाख रुपये मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया और शासन से आर्थिक सहायता कराने के लिए कहा।
विज्ञापन

परिवार में बचे दो बेटे और एक बेटी

बालगोविंद के परिवार में अब बड़ा बेटा सूर्यनाथ (28), नवनाथ (21) और बेटी सरिता (18) बची है। बेटी की शादी भी अभी नहीं हुई है। परिवार की जिम्मेदारी अब बड़े बेटे सूर्यनाथ के कंधों पर है। वह मजदूरी करके जीवन यापन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed