फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   युवती से बलात्कार, अचेत हालत में मिली

युवती से बलात्कार, अचेत हालत में मिली

Wed, 27 Jun 2018 01:13 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Wed, 27 Jun 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
युवती से बलात्कार, अचेत हालत में मिली
क्राइम - फोटो : demo
चौरीचौरा (गोरखपुर)। इलाके के एक गांव की युवती के साथ उसके ही गांव के युवक ने बलात्कार किया। 22 जून को घर से निकली युवती मंगलवार सुबह शाहपुर के खजांची चौराहे के पास अचेत हाल में मिली। उसे ऑटो चालक ने शाहपुर थाने पहुंचाया, जिसके बाद उसकी पहचान कर चौरीचौरा पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पिता की तहरीर पर चौरीचौरा पुलिस आरोपी ऋषि गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


पिता की तहरीर के मुताबिक 22 जून की रात युवती बाइक से ऋषि के साथ निकली थी। इसके बाद से ही उसका पता नहीं चल रहा था। इस दौरान वह कहां रही इसकी जानकारी भी पुलिस को नहीं दे पा रही है। घरवाले उसकी तलाश में लगे थे कि सुबह शाहपुर थाने में उसके होने की सूचना पर लोग वहां पहुंचे। पिता ने आरोप लगाया कि ऋषि बहला कर बेटी को ले गया और फिर बंधक बनाकर बलात्कार करने के बाद सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed