{"_id":"5a60b08c4f1c1ba3268b50fd","slug":"101516286092-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 युवक-युवती पकड़े गए, होटल सील","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
14 युवक-युवती पकड़े गए, होटल सील
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Thu, 18 Jan 2018 08:33 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
होटल शाही पैलेस में बृहस्पतिवार की दोपहर पुलिस ने छापेमारी की। रिकॉर्ड में सिर्फ एक व्यापारी के ठहरे जाने की इंट्री मिलने के बाद पुलिस ने एक-एक कमरे की तलाशी ली तो सात कमरों से प्रेमी युगल पकड़े गए। इनमें एक नाबालिग भी थी। युवकों और युवतियों के घरवालों को पुलिस ने थाने बुलाया। देर रात तक सभी युवक और युवतियां पुलिस की हिरासत में थीं। पुलिस ने होटल को सील कर दिया है।
विज्ञापन
होटल मालिक, मैनेजर फरार हैं। दोनों के खिलाफ पुलिस ने अनैतिक व्यापार अधिनियम निवारण के तहत केस दर्ज कर लिया है।
बड़हलगंज के राकेश शाही की मुख्य बाजार में शाही पैलेस नाम से होटल है। पुलिस को लंबे समय से यहां पर बिना लिखा-पढ़ी के किसी को भी कमरे दिए जाने की सूचना मिल रही थी। बृहस्पतिवार की दोपहर सीओ गोला प्रशांत सिंह, बड़हलगंज के एसओ दिलीप शुक्ला मातहतों के साथ होटल में पहुंच गए। होटल के काउंटर पर रखे रजिस्टर में सिर्फ एक व्यापारी के ठहरने का जिक्र था। उसके बाद पुलिस ने कमरों की चेकिंग शुरू कर दी। कमरों से सात जोड़े (14 युवक-युवती) पकड़े गए, जिन्हें थाने लाकर पूछताछ की गई। छह जोड़े बालिग थे, उनके घरवालों को बुलाया गया। एसओ ने बताया कि मालिक राकेश शाही, मैनेजर अमरजीत के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। युवतियों का मेडिकल कराकर विधिक कार्रवाई की जाएगी।