फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   महिला थाने में पंचायत के दौरान बवाल, हाथापाई

महिला थाने में पंचायत के दौरान बवाल, हाथापाई

Tue, 27 Jun 2017 08:27 PM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 08:27 PM IST
विज्ञापन
महिला थाने में पंचायत के दौरान बवाल, हाथापाई

विज्ञापन
गोरखपुर।
महिला थाने में मंगलवार को पारिवारिक विवाद में समझौते के दौरान दो पक्ष भिड़ गए और मारपीट करते लोग सड़क पर आ गए। इससे वहां भीड़ जुट गई। इस दौरान घटना की वीडियो बना रहे एक युवक से सिपाही की हाथापाई होने लगी। पुलिस ने युवक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया और डांटकर दोनों पक्षों को खदेड़ दिया।

मंगलवार दोपहर ढाई बजे के करीब महिला थाने में पारिवारिक विवाद का एक मामला आया था। पुलिस थाना परिसर स्थित पेड़ के नीचे दोनों पक्षों में सुलह कराने की कोशिश कर रहे थी, मगर इसी बीच बात बिगड़ गई। लड़का और लड़की पक्ष के लोग एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए मारपीट करने लगे और थाने के बाहर सड़क तक आ गए। महिला थाने के सामने हाथापाई का नजारा देख वहां भीड़ जुटने लगी। इसी बीच जानकारी होने पर पुलिसकर्मी भी दौड़ पड़ीं और मारपीट कर रहे लोगों को हटाया। इन सबके बीच मौके पर जुटी भीड़ में शामिल मऊ के अवधेश कुमार घटना की वीडियो बनाने लगे। यह देख एक सिपाही ने उन्हें वीडियो बनाने से मना किया और उनका मोबाइल फोन छीनने लगीं। अवधेश शहर के एक व्यापारी की गाड़ी चलाते हैं और घटना के समय वह स्टेशन से भोजन करके लौट रहे थे। महिला थाना प्रभारी शालिनी सिंह का कहना है कि युवक ने वीडियो बनाने के साथ ही सिपाही से हाथापाई की है, जिस वजह से उनका मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed