{"_id":"67-68735","slug":"Gorakhpur-68735-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"हीरापुरी कालोनी में अटैची से सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हीरापुरी कालोनी में अटैची से सनसनी
Gorakhpur
Updated Mon, 22 Jul 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। हीरापुरी कालोनी में रविवार की रात लावारिस अटैची मिलने से सनसनी फैल गई। शिक्षकों की सूचना पर सीओ कैंट पुलिस फोर्स, डाग और बम स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अटैची को कब्जे में लेकर खोला तो उसमें कपड़े और कुछ कागज मिले। पुलिस अटैची के मालिक और उसे यहां रखने वाली पड़ताल में जुटी है।
रेलवे बस स्टेशन रोड पर स्थित हीरापुरी कालोनी के ब्लाक नंबर 27 के दोमंजिला बिल्डिंग में प्रो. प्रेम सागर चतुर्वेदी, डॉ. करुणाकर राम त्रिपाठी, मनोज तिवारी और डॉ. ईश्वर शरण विश्वकर्मा रहते हैं। डॉ. ईश्वर अपने परिवार के साथ बाहर गए हैं। रविवार की रात करीब पौने दस बजे के करीब मनोज तिवारी ने मकान की सीढ़ी के पास एक लावारिस अटैची देखी। कुछ देर पहले तक वह अटैची वहां नहीं थी। उन्होंने आसपास के सभी परिवारों से बातचीत की, लेकिन अटैची के मालिक का पता नहीं चला। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर सीओ कैंट वीके पांडेय, इंस्पेक्टर, डॉग स्क्वायाड और बम निरोधक दस्ता पहुंचा गया। जांच पड़ताल के बाद अटैची को कब्जे में लेकर खोला गया तो उसमें कुछ कपड़े, कागज और अन्य सामान थे। पुलिस ने अटैची को अपने कब्जे में ले लिया।