फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   ‘स्मार्ट विलेज से ही बनेगा स्मार्ट इंडिया’

‘स्मार्ट विलेज से ही बनेगा स्मार्ट इंडिया’

Sun, 18 Mar 2018 12:02 AM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Sun, 18 Mar 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
‘स्मार्ट विलेज से ही बनेगा स्मार्ट इंडिया’
योग में रिकार्ड बनाने वाले योगगुरु व अन्य साधकों को सम्मानित किया गया - फोटो : अमर उजाला
डुमरियागंज(सिद्धार्थनगर)। प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री डॉ. महेश सिंह ने भारत उदय के लिए ग्राम उदय और स्मार्ट इंडिया के लिए स्मार्ट विलेज बनाने का संदेश दिया है। डुमरियागंज के जीजीआईसी ग्राउंड में चल रहे पांच दिवसीय हिंदू नववर्ष महोत्सव के समापन समारोह में डॉ. सिंह ने कहा कि यह नव संवत्सर सिर्फ हिंदुओं का नहीं, पूरी सृष्टि का है। सभी को धूमधाम से इसका स्वागत करना चाहिए।
विज्ञापन


धर्मरक्षा मंच और दिव्य भारत निर्माण ट्रस्ट के संयुक्त संयोजन में चल रहे समारोह में बतौर मुख्य अतिथि डॉ. महेश सिंह ने कहा कि हम धन्य हैं कि हम भारतीय हैं। आज पीएम मोदी व सीएम योगी के नेतृत्व में देश-प्रदेश तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है। प्रदेश में एक साल में अब तक 8.55 लाख आवास बनाकर लोगों को छत मुहैया कराई गई है। सभी जिलों को फोरलेन से जोड़ने का काम जारी है। गांवों के विकास पर पूरा जोर है।
विज्ञापन

धर्मरक्षा मंच के मुख्य संरक्षक विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जिस देश की संस्कृति नष्ट हो जाती है, उस देश का भविष्य गर्त में चला जाता है। पुरानी परंपराओं का निर्वहन सभी को करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


समापन अवसर पर सहभोज का भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम मेें सांसद जगदंबिका पाल, हरैया विधायक अजय सिंह, मेंहदावल विधायक राकेश सिंह बघेल, योगेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर, नरेंद्र मणि त्रिपाठी, मधुसूदन अग्रहरि, उमेश पांडेय, राजेश द्विवेदी, पप्पू सिंह, दिलीप चतुर्वेदी, रामप्रकाश गौतम, अजय सिंह, राजू पाल, मंटू सिंह, राहुल सिंह, संतोष सैनी, शंभू प्रसाद अग्रहरि, वीरेंद्र अग्रहरि, प्रभात मिश्रा, अशोक अग्रहरि, भोला सोनी, अमरेश सिंह, शिवरतन अग्रहरि, बिहारी लाल अग्रहरि, बंशी सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन अज्जू हिंदुस्तानी व नीरज त्रिपाठी ने किया।



विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले योग साधक सम्मानित 
हिंदू नववर्ष महोत्सव के चौथे दिन गोल्डेन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने वाले साधकों को मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने प्रमाणपत्र देकर व माला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान श्रवण कुमार को सुप्त गर्भासन (2.25 घंटे), अमित कुमार को गर्भासन (2.25 घंटे), राहुल पाल को मत्स्यासन (3.30 घंटे), इंदर कुमार को हलासन (4.10 घंटे), सुशांत मिश्रा को कर्ण पीड़ासन (4.40 घंटे), पंकज यादव को सीनियर वर्ग में कर्ण पीड़ासन (7.30 घंटे) और खुशबू मिश्रा को ब्रह्मचर्य आसन (9.15 घंटे) में गोल्डेन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र दिया गया। वहीं योग गुरु महेश योगी को 13 घंटे में एक लाख बार कपालभांति प्राणायाम करने के कीर्तिमान का प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed