फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Fire breaks out in the basement of a private hospital; chaos ensues

Siddharthnagar News: अस्पताल के बेसमेंट में आग से अफरा-तफरी

Tue, 20 Oct 2026 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 20 Oct 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Fire breaks out in the basement of a private hospital; chaos ensues
शहर के उसका मार्ग पर स्थित लाइफ केयर मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के बेसमेंट में लगी आग को बुझते फ - फोटो : Archive
सिद्धार्थनगर। शहर के उसका मार्ग पर परसा महापात्र के पास स्थित एक निजी अस्पताल के बेसमेंट में सोमवार देर शाम शाॅर्ट सर्किट से आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल कर्मियों एवं मौके पर पहुंचे दो दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

इसमें भवन निर्माण सामग्री आदि सामान जल गए है, हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। मौके पर एएसपी प्रशांत कुमार, सीओ विश्वजीत सौरयान व सदर पुलिस पहुंचे थे।
विज्ञापन

शहर के उसका मार्ग पर स्थित लाइफ केयर मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के बेसमेंट में शार्ट सर्किट से अचानक आग लगने से फैल रहे धुंए को देख अस्पताल कर्मियों एवं आसपास अफरा तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड को सूचना देने पर मौके पर पहुंची दो दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुट गई। कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि अभी आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है, बेसमेंट में रखे गत्ता व कबाड़ ही जला है और कुछ नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर मौके पर पहुंचे एएसपी प्रशांत कुमार ने बताया कि यह अस्पताल आपरेशनल नहीं था और बंद पड़ा था। अस्पताल के बेसमेंट में आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस एवं फायरब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है।

शहर के उसका मार्ग पर स्थित लाइफ केयर मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के बेसमेंट में लगी आग को बुझते फ

शहर के उसका मार्ग पर स्थित लाइफ केयर मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के बेसमेंट में लगी आग को बुझते फ- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed