{"_id":"5bfaf0d8bdec224163421d41","slug":"71543172312-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्द रात में तालियों की गड़गड़ाहट ने भरी गरमाहट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्द रात में तालियों की गड़गड़ाहट ने भरी गरमाहट
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
इस्लामियां कॉलेज ग्राउंड में मुशायरा और कवि सम्मेलन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। पांचवें सैय्यद मजहर अली शाह मेमोरियल आल इंडिया मुशायरा एवं कवि सम्मेलन के दौरान सर्द रात में इस्लामियां कॉलेज ग्राउंड तालियों की गड़गड़ाहट से गर्मा उठा। रविवार की रात उर्दू और हिंदी के नामचीन रचनाकारों की मौजूदगी में गंगा-जमुनी तहजीब की झलक देखने को मिली।
संचालक कलीम कैसर ने वीआर विप्लवी को अपने शेर पढ़ने के लिए आवाज दी। उन्होंने ‘जमीं पर लोग हो जब बेजबां से शिकायत क्या करेंगे आसमां से’ सुनाकर खूब तालियां बटोरीं।
इसके बाद मुशायरे के कन्वीनर डॉ. विजाहत करीम ने सदारत कर रहे शायर ताहिर फराज का स्वागत करते हुए उन्हें बुके भेंट किया। ताहिर फराज को अपने बीच पाकर श्रोता काफी उत्साहित रहे। स्वागत के दौरान ही दर्शकों की ओर से उनकी मशहूर गजल ‘बहुत खूबसूरत हो तुम...’ का शोर सुनाई देने लगा।
विज्ञापन
कलीम कैसर संचालन के दौरान एक से बढ़कर एक शेर पढ़कर श्रोताओं का खूब मनोरंजन करते रहे। शकील आजमी, अज्म शाकरी, शोला टांडवी, शबीना अदबी, सबा बलरामपुरी, हाशिम फिरोजाबादी, राम प्रकाश बेखुद, विकास बउखल, नाजिया सेहरी, वैशाली शुक्ला, अजय नटल आदि कवियों एवं शायरों ने देर रात तक श्रोताओं को अपने अशआरों से बांधे रखा। इस मौके पर एहतेशाम सिद्दीकी, फर्रुख जमाल, नसीमुर्रहमान आदि मौजूद रहे।