फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   ‘कार्यदायी संस्‍थाएं कार्यों में तेजी लाएं’

‘कार्यदायी संस्थाएं कार्यों में तेजी लाएं’

Mon, 05 Feb 2018 11:06 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Mon, 05 Feb 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
‘कार्यदायी संस्थाएं कार्यों में तेजी लाएं’
विकास भवन के अंबेडकर सभागार में प्रभारी मंत्री चेतन चौहान ने विकास कार्यक्रमों की समीक्षा की। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। सूबे के खेलकूद, युवा कल्याण एवं व्यावसायिक शिक्षा और जिले के प्रभारी मंत्री चेतन चौहान ने सोमवार देर शाम विकास भवन के अंबेडकर सभागार में जिले में संचालित विकास कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान योजनाओं में सुस्ती पर नाराजगी जताते हुए कार्यदायी संस्थाओं को कार्य में तेजी लाने की हिदायत दी। इस बीच इटवा विधायक ने सपा जिलाध्यक्ष के ईंट भट्ठे पर एडवांस पैसा लेने के बाद भी लोगों को ईंट या पैसा न देने का मामला उठाया। इस पर प्रभारी मंत्री ने पूछा कि आठ माह पहले केस दर्ज होने के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं हुई। स्पष्ट कहा कि जनता से अन्याय नहीं होना चाहिए। भले ही व्यक्ति कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसके विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष अजय चौधरी के भट्ठे से ईंट खरीदने के एवज में विभिन्न लोगों ने 18 लाख रुपये एडवांस जमा किए थे। काफी समय बीतने के बाद भी न ईंट दी गई और न ही रकम लौटाई। इस मामले में केस भी दर्ज हो चुका है। बैठक के दौरान मनीष शुक्ला हत्याकांड का मामला भी उठा। प्रभारी मंत्री के सवालों पर एसपी ने आश्वस्त किया कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा। छानबीन लगभग पूरी हो चुकी है। शाम साढ़े छह बजे से शुरू हुई समीक्षा बैठक करीब दो घंटे तक चली।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद में ग्रामीण क्षेत्रों की भूमि संबंधी शिकायतों को श्रावस्ती मॉडल के रूप में डीएम के साथ गांवों में जाकर निस्तारित कराया जा रहा है। प्रभारी मंत्री ने टीकाकरण अभियान, भू-माफिया पर कार्रवाई, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की। अफसरों को जन शिकायतों के निस्तारण, तहसील समाधान दिवस में प्राप्त लंबित प्रकरणों के निस्तारण, आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की कार्रवाई त्वरित गति से करने का निर्देश दिया। कार्यदायी संस्थाओं के अभियंताओं को जिले में संचालित सभी विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित कराने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल, सदर विधायक श्यामधनी राही, डॉ.सतीश द्विवेदी, अमर सिंह चौधरी, डीएम कुणाल सिल्कू, एसपी डॉ.धर्मवीर सिंह, सीडीओ अनिल कुमार मिश्र, एडीएम प्रमोद शंकर शुक्ल, डिप्टी सीएमओ डॉ.विजय कुमार, एसडीएम सदर डॉ. महेंद्र कुमार, बांसी प्रबुद्ध सिंह, राजेंद्र कुमार, जुबेर बेग, सत्यप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।



आईटीआई का शिलान्यास हुआ
इटवा। जिले के प्रभारी मंत्री चेतन चौहान ने सोमवार को भिलौरी में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की नींव रखी। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन करते हुए उन्होंने युवाओं का हुनर निखारने के लिए इस केंद्र को सर्वसुविधा संपन्न बनाने का ऐलान किया। आईटीआई भवन के निर्माण 5.30 करोड़ खर्च होंगे। इस दौरान मंत्री ने इटवा में जन सहयोग केंद्र का भी लोकार्पण किया। समारोह में प्रभारी मंत्री ने कहा कि इंजीनियर सलाह देकर दूसरों से कार्य कराते हैं, मगर आईटीआई से शिक्षित युवक अपने विवेक का इस्तेमाल करते हुए खुद कार्य करता है। उसे किसी के सहारे की जरूरत नहीं होती है। यही कारण है कि सरकार आईटीआई के निर्माण पर जोर दे रही है। प्रदेश में मौजूद कुल 286 आईटीआई में नई मशीनें लगाई जा रही है। पुरानी तकनीक की मशीनों को बदला जा रहा है। इन्हीं आईटीआई प्रशिक्षित बच्चों के बल पर उद्यमियों को यूपी में आमंत्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed