फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   केंद्रीय मंत्री अनंत को दी श्रद्धांजलि

केंद्रीय मंत्री अनंत को दी श्रद्धांजलि

Mon, 12 Nov 2018 10:01 PM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Updated Mon, 12 Nov 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अनंत को दी श्रद्धांजलि
केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन पर बेनीगंज दफ्तर में शोकसभा कर श्रद्धांजलि दी। - फोटो : amar ujala
गोरखपुर। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अनंत कुमार के निधन पर गोरखपुर क्षेत्र के नेताओं ने दुख व्यक्त किया और बेनीगंज स्थित दफ्तर में शोकसभा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह और एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि राजनीति में अनंत की छवि बेदाग थी। वह बंगलूरू दक्षिण लोकसभा क्षेत्र से 1996 से ही चुनाव जीत रहे थे। उनके निधन से भाजपा और देश की राजनीति की अपूरणीय क्षति हुई है।
विज्ञापन


भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के नेताओं ने अनंत कुमार को कुशल राजनीतिज्ञ बताया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, क्षेत्रीय मंत्री विश्वजिताशु सिंह आशू, महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव और क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी बृजेश राम त्रिपाठी ने कहा कि अनंत कुमार कार्यकर्ताओं से सहजभाव से मिलते थे। यही स्वभाव उन्हें दूसरे नेताओं से अलग बनाता था।
विज्ञापन


इस मौके पर श्रवण पांडेय, इंद्रजीत सिंह, शिवसागर तिवारी, शशिकांत सिंह, बृजेशमणि मिश्र, इंद्रमणि उपाध्याय, सूर्य प्रकाश शर्मा, शिवम पांडेय, अवनीशमणि त्रिपाठी, चंदन आर्या, रवींद्र गुप्ता, प्रशांत त्रिपाठी, संजय सिंह, पवन चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरक्षपीठाधीश्वर ने स्मृति चिन्ह भी भेंट किया था

गोरखपुर। केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का गोरखपुर से गहरा लगाव था। वह 22 जुलाई 2016 में गोरखपुर आए थे। उनकी मौजूदगी में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खाद कारखाना और एम्स का शिलान्यास किया था। एम्स, कारखाना का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस कार्यक्रम से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अनंत कुमार ने गोरखनाथ मंदिर जाकर गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन किया। गोरक्षपीठाधीश्वर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अनंत कुमार को स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया था। बाद में हुई जनसभा में केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि 25 साल से बंद खाद कारखाने को मोदी सरकार ने 25 महीने के कार्यकाल में शुरू कराने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed