{"_id":"5ac50e694f1c1ba8618b55ef","slug":"201522863721-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने दिया कैंसर पीड़ित के शव को कंधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने दिया कैंसर पीड़ित के शव को कंधा
siddharthnagar
Updated Wed, 04 Apr 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
एसओ रणधीर मिश्र
- फोटो : amar uajala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। पुलिस का एक चेहरा यह भी है। खेसरहा पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश की है। पहले गरीबी के कारण कैंसर का इलाज न करा पाने वाले युवक को इलाज के लिए गोरखपुर भेजा। दुर्भाग्य से युवक की मौत हो गई। मौत होने पर बेलौहा के पट्टीदारों ने कंधा देने से इंकार किया तो पुलिस एक बार फिर आगे बढ़ी और युवक का विधिपूर्वक अंतिम संस्कार कराया। पुलिसकर्मियों के इस कार्य की चर्चा पूरे शहर में है और हर कोई इसकी सराहना कर रहा है।
बेलौहा कस्बा निवासी रमेश गुप्ता (30) कैंसर से पीड़ित थे। पिता लालचंद की पहले ही मृत्यु हो गई थी। गरीबी में गुजर-बसर कर रही मां के पास इतने भी रुपये नहीं थे कि बेटे का ढंग से इलाज करा सके। जब इसकी जानकारी एसओ खेसरहा रणधीर कुमार मिश्र को हुई तो उन्होंने एसपी को अवगत कराते हुए मंगलवार को अपने संसाधनों से कैंसर पीड़ित को इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजवाया। पूरे शरीर में संक्रमण हो जाने के कारण मेडिकल कॉलेज ने उसको वापस कर दिया गया। मंगलवार शाम को युवक की घर पर मौत हो गई। मां अकेली होने व पारिवारिक विवाद के कारण कोई भी मृतक को कंधा देने को तैयार नहीं हुआ। इसकी जानकारी मिलते ही एसओ रणधीर कुमार मिश्र पूरी पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। शव के लिए कफन की व्यवस्था की गई। पुलिसकर्मी खुद कंधा देकर श्मशान घाट दलदला पुल लाए और उसका अंतिम संस्कार रीति रिवाज के साथ पूरा कराया गया।
कैंसर होने के बाद दूरी बनाने लगे थे लोग
सिद्धार्थनगर। बेलौहा कस्बा निवासी रमेश गुप्ता भूमिहीन था। करीब छह वर्ष पहले पिता लालचंद की मौत हो गई थी। मां शकुंतला देवी कस्बे में किराए पर एक कमरा लेकर बेटे के साथ रहती थी। आस-पास के घरों में घरेलू काम कर घर चलाती थी। करीब दो माह पहले रमेश को कैंसर की जानकारी हुई। आस-पास के अस्पतालों में अपने स्तर से उपचार कराया। धनाभाव के चलते समुचित इलाज न होने से बीमारी बढ़ी तो ग्रामीण दूरी बनाने लगे। परिवार की बेबसी की जानकारी एसओ को ग्रामीणों के माध्यम से हुई तो वह पीड़ित परिवार के पास पहुंचे और मदद की पेशकश करते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजवाया।
विज्ञापन
पहले भी मदद करते रहे हैं रणधीर मिश्र
सिद्धार्थनगर। खेसरहा में बतौर एसओ तैनात रणधीर मिश्र अपने कार्यों को लेकर पहले भी चर्चा में रहे हैं। करीब चार माह पहले बीमार महिला को उपचार के लिए नकद सहायता उपलब्ध कराई तो कस्बे के ही विकास इंटर कॉलेज की छात्रा को साइकिल चोरी होने के बाद स्कूल आने-जाने में हो रही दिक्कत को दूर कराने के लिए साइकिल भी खरीद कर दी थी।