{"_id":"5a1709d94f1c1b193e8b462f","slug":"191511459289-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी व्यापारियों के हित में : कलराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी व्यापारियों के हित में : कलराज
deoria
Updated Thu, 23 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने कहा कि जीएसटी व्यापारियों के हित में है। यह आर्थिक सुधार की एक प्रक्रिया है। लोगों के फीडबैक के बाद कमियों को ठीक किया जा रहा है। सरकार इसमें सुधार की कोशिश कर रही है, ताकि व्यापारियों को जीएसटी रिटर्न दाखिल करने में सहूलियत मिले। बृहस्पतिवार को आवास पर पत्रकार वार्ता में सांसद ने कहा कि जिस उद्देश्य से जीएसटी को लागू किया गया है, उसका लाभ मिलना शुरू हो गया है। शुरुआती दौर में व्यापारियों को इससे थोड़ी दिक्कत हुई। इन दिनों भी रिटर्न दाखिल करने में परेशानी हो रही है। इसकी वजह सर्वर डाउन होना और समय का अभाव बताया जा रहा है। इसके लिए इंटरनेट की व्यवस्था बेहतर करने का प्रयास हो रहा है। जीएसटी रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया भी आसान की जा रही है। ताकि छोटे और सामान्य व्यवसायियों को परेशानियों से निजात मिले। सिस्टम बदलने में थोड़ा समय लगता है। बेपटरी हुए सिस्टम को पटरी पर लाने की कोशिश चल रही है।
गोरखपुर में मतदान कम होना चिंता का विषय
देवरिया। गोरखपुर महानगर में निकाय चुनाव में मतदान का प्रतिशत कम होना चिंता का विषय है। इसका स्पष्ट कारण बता पाना मुश्किल है। ये बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद कलराज मिश्र ने प्रेसवार्ता में कहीं। उन्होंने कहा कि पहले चरण के मतदान से स्पष्ट हो गया है कि भाजपा की अधिकांश सीटों पर जीत सुनिश्चित है। पार्टी के नेताओं ने नगर पालिका, नगर पंचायत और महानगरों में प्रवास किया है। ताकि बेहतर तरीके से चुनाव लड़ा जाए। यही चाह है। व्यवस्था और अनुकूलता के आधार पर भाजपा को प्रदेश में भारी सफलता मिलेगी।