फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सरकार को उखड़ी सड़कें और खजाना विरासत में मिला : मौर्य

सरकार को उखड़ी सड़कें और खजाना विरासत में मिला : मौर्य

Thu, 04 Jan 2018 10:38 PM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
सरकार को उखड़ी सड़कें और खजाना विरासत में मिला : मौर्य
भाटपाररानी। उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने पूर्ववर्ती सपा-बसपा सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सरकार को प्रदेश की उखड़ी सड़कें और खाली खजाना विरासत में मिले हैं। लेकिन, अब सड़कों के मामले में उत्तर प्रदेश नंबर वन होगा। इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से काम चल रहा है। सड़कों की गुणवत्ता से किसी भी हाल में समझौता नहीं किया जाएगा। डिप्टी सीएम ने इस दौरान जिले को 77 करोड़ की योजनाओं की सौगात भी दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भाटपाररानी के बंगरा बाजार में स्वतंत्रता सेनानी भागवत भगत ‘खजड़ी वाले’ के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बनते ही वादे के अनुसार किसानों का कर्ज माफ किया गया। गन्ना, धान और गेहूं की खरीद में बिचौलियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर राजकीय इंटर कॉलेज, डिग्री कॉलेज और सरकारी अस्पताल का निर्माण कराने के लिए प्रयास किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस पर कटाक्ष हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन काल में तमाम योजनाओं का नामकरण एक ही परिवार के लोगों के नाम पर किया जाता था। उन्होंने कहा, जिले में 451 किलोमीटर लंबी 152 सड़कों का निर्माण 8.13 अरब रुपये से होना प्रस्तावित है। भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की प्रतिबद्धता जताते हुए मौर्य ने कहा कि गरीबों से आवास के नाम पर अगर प्रधान या अफसर रकम की मांग करें तो इसकी शिकायत मुझसे सीधे करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed