फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   केंद्रीय टीम ने योजनाओं का सत्यापन किया

केंद्रीय टीम ने योजनाओं का सत्यापन किया

Mon, 09 Oct 2017 11:50 PM IST
Siddharth Nagar
Siddharth Nagar Updated Mon, 09 Oct 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय टीम ने योजनाओं का सत्यापन किया
बनकटा गांव में अभिलेखों की जांच करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
पथरा(सिद्धार्थनगर)। नेशनल मॉनिटरिंग टीम ने सोमवार को मिठवल ब्लॉक के ग्राम बनकटा और कोड़नाव नानकार में निरीक्षण किया। केंद्र सरकार योजनाओं का स्थलीय सत्यापन किया। कार्यों का निरीक्षण किया। क्षेत्र बनकटा में प्राथमिक विद्यालय पर सोमवार को दोपहर नेशनल मॉनिटरिंग टीम के अधिकारी आरके दुबे व डीडीओ सुदामा प्रसाद और बीडीओ विद्या मणि के साथ कर्मचारी गांव में पहुंचे।
विज्ञापन

लोगों से मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय निर्माण, राजवित्त से कराए गए कार्य, राशन कार्ड, वृद्धा व विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन के संबंध में जानकारी ली। मनरेगा सहित अन्य ग्राम पंचायत के अभिलेखों की जांच की। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को जल्द आवास बनवाने के लिए कहा। लोगों से कहा कि आवास तैयार होने के बाद लाभार्थियों को उज्जवला योजना में गैस व बिजली का कनेक्शन, शौचालय दिया जाएगा। ग्रामीणों ने अधिकारियों से शिकायत की कि ग्राम प्रधान व सेक्रेेटरी खुली बैठक का आयोजन नहीं करा रहे हैं। इस दौरान एडीओ पंचायत दिलीप कुमार, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमार चौधरी, सुपरवाइजर संगीता, सेक्रेटरी परमात्मा यादव, हनुमान प्रसाद, अर्जुन प्रसाद, दयाराम, हरिओम पांडेय, दिलीप कुमार, रमेश विश्वकर्मा, सूर्य नाथ, शिव कुमार, ग्राम प्रधान रामकुबेर अब्दुल रहीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed