फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   प्रेरक के खाते से 11 हजार निकाले

प्रेरक के खाते से 11 हजार निकाले

Tue, 31 Oct 2017 11:39 PM IST
sant kabir nagar
sant kabir nagar Updated Tue, 31 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
प्रेरक के खाते से 11 हजार निकाले
धर्मसिंहवा(संतकबीरनगर)। गौरी राई निवासी प्रेरक से जालसाज ने एटीएम कार्ड का कोड और अन्य जानकारियां लेकर खाते से 11 हजार रुपये निकाल लिए। फोन पर रकम निकालने का मैसेज आने पर प्रेरक को इसकी जानकारी हुई। क्षेत्र के गौरी राई निवासी शिक्षा प्रेरक दाताराम मिश्र ने बताया कि उन्हें मोबाइल पर एक नंबर से फोन आया। फोन करने वाले जालसाज ने उनसे कहा कि आप का एटीएम बंद होने वाला है और आप जल्द से जल्द उसकी तिथि बढ़वा लीजिए। इस पर उन्होंने उस व्यक्ति द्वारा मांगी जा रही डिटेल दे दी। कुछ देर बात खाते से 11000 रुपये निकासी का मैसेज आने पर उनके होश उड़ गए। उसके बाद तुरंत बैंक पहुंच कर खाते की जानकारी ली। पीड़ित ने बताया कि पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग करेंगे। पूर्वांचल बैंक धर्मसिंहवा के शाखा प्रबंधक मिथिलेश कुमार ने बताया पीड़ित के खाते से 11 हजार रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग की गई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि कोई भी व्यक्ति फोन से कोई गोपनीय जानकारी मांगे तो उसे न दें। ऐसा करने पर वे घटना के स्वयं जिम्मेदार होंगे। पीड़ित ने बताया कि जिस मोबाइल नंबर से फोन आया था वह बिहार का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed